फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   pradarshan,fatehpur news,gehu khareed

किसानों के गेहूं की तौल कराए बिना खरीद बंद किए जाने का कांग्रेसियों ने किया विरोध

Wed, 23 Jun 2021 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
pradarshan,fatehpur news,gehu khareed
फतेहपुर। कांग्रेसियों ने सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों को बंद करने का विरोध किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि क्रय केंद्रों में किसानों के गेहूं की तौल नहीं हो पाई है और केंद्रों को बंद कर दिया गया है। 15 जुलाई तक गेहूं की खरीद बढ़ा कर किसानों की समस्या को हल कराने की मांग की। एसडीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता सुधाकर अवस्थी, पंकज सिंह गौतम की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने सदर तहसील की मंडी समिति में धरना प्रदर्शन किया और कहा कि गेहूं खरीद में सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। 15 जून को खरीद की तारीख बढ़ा कर 22 जून की गई।
विज्ञापन

लेकिन 16 जून को ही हाटशाखा संस्था को छोड़कर सभी केंद्रों में खरीद पर रोक लगा दी गई। जिले में हाटशाखा के 13 क्रय केंद्रों में गेहूं की खरीद हुई, लेकिन उसमें भी बहुत से किसान ऐसे हैं, जो हफ्ताभर से नंबर लगाए रहे लेकिन गेहूं नहीं खरीदा गया। जिन किसानों का गेहूं क्रय केंद्र में पड़ा है, उसकी तौल कराई जाए। इसके लिए 15 जुलाई तक खरीद बढ़ाई जाए। इस मौके पर बबलू कालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खागा प्रतिनिधि के अनुसार, कांग्रेसी नेता शिवाकांत तिवारी ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ खागा मंडी में गेहूं खरीद बंद किए जाने का विरोध किया। कहा कि गेहूं बेचने के लिए 10-15 दिन से किसान नंबर लगाए हुए हैं।

मंगलवार को खरीद बंद करा दी गई। अभी भी किसानों का हजारों क्विंटल गेहूं तौल के लिए पड़ा है। सूचना पर एसडीएम प्रहलाद सिंह व कोतवाल संतोष शर्मा मौके पर पहुंचे और कांग्रेसियों से वार्ता की। एसडीएम ने कहा कि शाम साढ़े छह बजे तक गेेहूं की खरीद की जाएगी। क्रय केंद्र में जिनका गेहूं पड़ा हुआ है, उसकी तौल करा ली जाएगी। इस मौके पर नीलम भारती, पीआर सरोज, उदित अवस्थी, सुशील पांडेय, शिवशंकर, महताब, सुनील तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed