फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Power outage for three days, angry people surrounded JE and workers

Fatehpur News: तीन दिन से बत्ती गुल, गुस्साए लोगों ने जेई और कर्मियों को घेरा

Sat, 30 May 2026 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Power outage for three days, angry people surrounded JE and workers
फोटो 30 एचएएमपी 40- बस स्टैंड के पास विद्युत कर्मियों का घेराव करते ग्रामीण। संवाद
भरुआ सुमेरपुर। आंधी में टूटे बिजली के खंभे तीन दिन बाद भी नहीं बन पाए। इससे परेशान लोगों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। बस स्टैंड के पास लाइन दुरुस्त कर रहे विद्युत विभाग के अवर अभियंता (जेई) और कर्मियों को गुस्साए मोहल्लेवासियों ने घेर लिया। लोगों ने साफ कहा कि जब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होगी किसी को जाने नहीं देंगे।
विज्ञापन

मोहल्लेवासियों का आरोप है कि आंधी के तीन दिन के बाद भी बिजली बहाल नहीं हो सकी है। इससे पेयजल संकट भी गहरा गया है। शिकायत के बाद भी विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। करीब आधे घंटे तक चले घेराव की सूचना पर थानाध्यक्ष योगेश तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर जल्द आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इसके बाद लोगों ने लिफ्टर मशीन और विद्युत कर्मियों को जाने दिया। अवर अभियंता कार्तिकेय त्रिपाठी ने बताया कि आंधी में कई स्थानों पर पोल टूट गए हैं। स्टाफ की कमी के कारण कार्य प्रभावित हुआ है। बस स्टैंड के पास का पोल शाम तक जोड़कर बिजली आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




---------------

पीएचसी में मोबाइल टॉर्च की रोशनी में लगे टांके
भरुआ सुमेरपुर। आंधी के बाद कस्बे की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। इसका असर पीएचसी पर भी पड़ा। शनिवार को बिजली न होने के कारण फार्मासिस्ट को मोबाइल टॉर्च की रोशनी में घायल मरीज के टांके लगाने पड़े। अस्पताल में मौजूद पुलिसकर्मी ने मोबाइल की टॉर्च से रोशनी की व्यवस्था की।

अस्पताल स्टाफ के अनुसार आंधी के बाद से पीएचसी की बिजली आपूर्ति ठप है। इन्वर्टर भी काम करना बंद कर चुका है। जेनरेटर की सुविधा न होने से इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। शुक्रवार को एक घायल युवक उपचार के लिए पहुंचा जिसे मजबूरी में मोबाइल की रोशनी में टांके लगाए गए।

प्रभारी चिकित्साधिकारी तरुण पाल ने बताया कि इस समस्या को लेकर उच्च अधिकारियों को कई बार पत्र भेजे जा चुके हैं। सोलर कंपनी के इंजीनियरों को भी बुलाया गया है और जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed