फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Pond lease and committees should be formed in a transparent manner.

Fatehpur News: तालाब पट्टा व समितियों का गठन पारदर्शी ढंग से हो

Mon, 22 Sep 2025 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
Pond lease and committees should be formed in a transparent manner.
फतेहपुर। विकास भवन सभागार में सोमवार को मत्स्य विभाग की योजनाओं को लेकर बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता मत्स्य जीवी सहकारी संघ लिमिटेड लखनऊ के सभापति वीरू साहनी ने की। बैठक में सहकारी समिति अध्यक्ष, सचिव व मत्स्य उद्यमी शामिल हुए।
विज्ञापन

साहनी ने अफसरों को निर्देश दिए कि मछुआ समुदाय को केसीसी और दुर्घटना बीमा योजना का अधिकतम लाभ मिले। इसके लिए कैंप लगाकर जानकारी दी जाए। निष्क्रिय समितियों को नोटिस देकर सक्रिय किया जाए और खाली तालाबों का नियमानुसार पट्टा किया जाए। इसमें मछुआरों को वरीयता दी जाए।
विज्ञापन


उन्होंने पट्टा आवंटन और समितियों के गठन को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया। दो हेक्टेयर से बड़े तालाबों की तहसीलवार रिपोर्ट तैयार कर समितियों का गठन किया जाए। साथ ही समिति सदस्यों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए। बैठक में एएसपी, एसडीएम सदर, पीडी, डीपीआरओ, मत्स्य विभाग के अधिकारी और अन्य संबंधित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed