फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   political

वोट की गोट बिछाने में जुट गए निवर्तमान प्रधान व संभावित प्रत्याशी

Fri, 01 Jan 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
political
खागा। ग्राम पंचायतों के भंग होने से ग्रामीण अंचलों मे पंचायत चुनाव की हलचल शुरू हो गई है। निवर्तमान प्रधान व अन्य संभावित प्रत्याशी चुनाव लड़ने की तैयारी में लग गए हैं। मतदाता सूचियों में अपने समर्थक मतदाताओं के वोटों को बढ़ाने के लिए बीएलओ के यहां चक्कर लगा रहे हैं। मतदाताओं से मिलना, जुलना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने पर पिछले महीने 25 दिसंबर से प्रधानों के अधिकार छीन लिए गए हैं। ग्राम पंचायतों के विकास कार्य कराने के लिए ब्लाक के एडीओ को अधिकार दिए गए हैं। ऐसे में निवर्तमान प्रधान फिर से चुनाव में बाजी मारने के लिए गोटें बिछाने लगे हैं। वहीं प्रधानी का चुनाव लड़ने वाले नए दावेदार भी चुनावी दांवपेंच में लग गए हैं। मतदाताओं से संपर्क करना और एक-दूसरे की कमियां बता रहे हैं।
विज्ञापन

निवर्तमान प्रधान ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों का बखान कर रहे हैं, तो नए प्रत्याशी मतदाताओं को प्रधान की कमियां बता रहे हैं। प्रधानी के लिए गांवों में पोस्टर बैनर भी लगाने का काम तेज हो गया है। बता दें कि ऐरायां ब्लाक में 56, धाता में 68, हथगाम में 75 और विजयीपुर ब्लाक में 64 ग्राम पंचायतें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed