फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   political

वह इंसान क्या जो किसी के काम न आए- साध्वी

Thu, 02 Jan 2020 07:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
political
जाफरगंज में गरीबों को कंबल वितरित करती केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : FATEHPUR
जाफरगंज। कस्बे में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे शिविर में साढ़े तीन सौ कंबल बांटे। एसडीएम बिंदकी प्रह्लाद सिंह ने लेखपालों को लगाकर गांव में पात्रों की सूची तैयार कराई थी।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने पात्रों की सूची के आधार पर कंबल बांटे। इस दौरान एसडीएम प्रह्लाद सिंह, तहसीलदार गणेश सिंह और नायब तहसीलदार संतोष कुशवाहा ने लोगों को एनआरसी और नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी दी। कस्बा जाफरगंज सहित भीखमपुर, कसियापुर, गढ़ी, चरई, गंगौली, गांजर, नयापुरवा, प्रसादपुर, रामपुर, हुसैना, इटरा आदि गांवों से आए लोगों ने कंबल पाकर राहत महसूस की।
विज्ञापन

साध्वी ने कहा कि गरीब, असहाय, वृद्ध, निशक्त लोग भीड़ का हिस्सा नहीं हैं। वह भी हमारी तरह इंसान हैं। हमें ऐसे लोगों की मदद के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। वह कैसा इंसान जो किसी के काम ना आ सके। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुतीक्षण सिंह, जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत पाल, योगेंद्र सिंह, राजेश शुक्ला, नरेंद्र देव मिश्र, राजीव सिंह, राज जयशंकर सैनी, अवधेश सिंह राठौर, श्याम लाल निषाद, सोनू सिंह चंदेल, बलराम सिंह आदि कार्यकर्ताओं की मदद से कंबल वितरण हुआ। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष जाफरगंज शेर सिंह राजपूत पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नवयुवक जन जागरण मंच जहानाबाद ने ठंड को देखते हुए कस्बे के 101 गरीबों को कंबल वितरित किए। कार्यकर्ताओं ने टोली बनाकर फुटपाथों पर पड़े तथा झोपड़ियों में रह रहे उन गरीबों को कंबल दिए, जिन्हें वास्तव में कहीं से भी मदद नही मिल पा रही थी। इस सराहनीय कार्य के लिए कस्बे वासियों ने सराहना की। इस कार्य में राजा अग्निहोत्री, मुकेश कुमार, पवन उत्तम, दीपू ओमर, अजीत सिंह सेंगर, पप्पू शुक्ला, सौरभ ओमर, अयान पटेल, रवीकांत, कुलदीप, अंशु, ज्ञानी उत्तम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed