फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Police picked up several people for questioning in connection with the theft of Rs 35 lakh.

Fatehpur News: 35 लाख की चोरी में पुलिस ने कइयों को पूछताछ के लिए उठाया

Sat, 03 Jan 2026 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Police picked up several people for questioning in connection with the theft of Rs 35 lakh.
फतेहपुर। शहर के मसवानी मोहल्ले में बुधवार रात हुई 35 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने कई स्थानीय लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि वारदात में किसी करीबी का हाथ हो सकता है। चोर की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेज कर दी गई है। घटना के बाद से मोहल्ले में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी निबरहा निवासी मो. सरवर सलमानी के घर चोरों ने दो सेंटर लॉक और पांच ताले तोड़कर नकदी और जेवर सहित करीब 35 लाख रुपये का माल पार कर दिया था। इस संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सीसीटीवी फुटेज में कैद चोर की कद काठी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने इसी हुलिए से मिलते-जुलते चार लोगों को लखनऊ बाईपास, मसवानी और निबरहा इलाके से उठाया है। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस ने परिवार के कुछ मोबाइल नंबर भी जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को शक है कि घटना में किसी परिचित की संलिप्तता हो सकती है। इसी कड़ी में मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकलवाई जा रही है। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि कुछ संदिग्धों से पूछताछ जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed