{"_id":"6a13370d6e7a386e9508b84b","slug":"police-open-history-sheets-for-12-criminals-step-up-surveillance-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-155350-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पुलिस ने 12 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली, निगरानी बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पुलिस ने 12 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली, निगरानी बढ़ाई
विज्ञापन
फतेहपुर। अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर थानों की पुलिस ने 12 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। इनमें चोरी, लूट, डकैती और मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में संलिप्त आरोपी शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ गैर जनपद समेत विभिन्न थानों में कुल 66 से अधिक प्राथमिकी दर्ज हैं।
हिस्ट्रीशीट खोले गए अपराधियों में खखरेरू थाना क्षेत्र के अंजना कबीर गांव निवासी मनोज कुमार शामिल हैं। इस पर चोरी व लूट की आठ प्राथमिकी दर्ज हैं। खागा कोतवाली क्षेत्र के करसुआ गांव निवासी सोहेल उर्फ साहिल पर आठ और अब्दुल पर छह प्राथमिकी दर्ज हैं।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव निवासी अमित कुमार विश्वकर्मा के खिलाफ चोरी और मादक पदार्थ से जुड़ी पांच प्राथमिकी दर्ज हैं। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के लंका रोड निवासी रिजवान पर चार प्राथमिकी, हथगाम थाना क्षेत्र के मोहम्मद जीशान उर्फ सोहेल पर पांच प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सरौली इतौली गांव निवासी शिवम कुमार के खिलाफ चोरी व मादक पदार्थ से जुड़ी तीन, जहानाबाद थाना क्षेत्र के रज्यौड़ा कोड़ा निवासी राशिद के खिलाफ तीन, मियांटोला कोड़ा निवासी राजा उर्फ मोबीन नट पर डकैती के पांच प्राथमिकी दर्ज हैं।
इसके अलावा पोजेपुर गांव निवासी अतुल सोनकर पर आठ, जाफरगंज थाना क्षेत्र के नरैचा गांव निवासी गुफरान पर पांच और शहबाज पर छह प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस ने सभी की हिस्ट्रीशीट खोलकर उनकी निगरानी शुरू कर दी है।