फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Police nab thief, goats recovered

Fatehpur News: पुलिस ने चोर को दबोचा, बकरे बरामद

Wed, 22 Apr 2026 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Police nab thief, goats recovered
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष पुलिस ने बकरा चोर को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। दूसरे साथी की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने थानाक्षेत्र के इजुरा बुजुर्ग गांव निवासी मोहम्मद इरफान को गिरफ्तार किया। उससे चोरी के एक बकरा व बकरी बरामद किया है। पुलिस ने नौबस्ता पुल के पास से इरफान को पकड़ा है। इरफान पूछताछ में पुलिस को बताया कि खखरेरू थाना क्षेत्र के कुड़ी मोहल्ले के रहने वाले मामा के लड़के रिजवान के साथ चोरी करता है। थाना क्षेत्र के मड़ईमजरे बैगांव निवासी सुशीला देवी के घर 10 अप्रैल को दोनों बकरा-बकरी चोरी कर ले गए थे। थानाध्यक्ष तेज बहादुर सिंह ने बताया कि रिजवान की तलाश की जा रही है। मोहम्मद इरफान के खिलाफ अलग-अलग थानों क्षेत्रों में करीब 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इरफान को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed