फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   police,maut,sucide

घरेलू कलह पर वकील ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 26 Mar 2022 07:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
police,maut,sucide
अवनीश श्रीवास्तव की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज इलाके में वकील ने शुक्रवार रात घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

ज्वालागंज हिमालय होटल के पास रहने वाले अधिवक्ता अविनाश श्रीवास्तव (42) की मां निर्मला श्रीवास्तव स्टांप विक्रेता हैं। वकील के चाचा राजा श्रीवास्तव ने बताया कि तीन साल पहले भतीजे की शादी अंकिता के साथ हुई थी। शादी के बाद से परिवार में घरेलू विवाद था।
विज्ञापन

इस पर अविनाश अपनी पत्नी व बेटी के साथ अलग रहने लगा था। अविनाश को आठ माह पहले एक पुत्री भी हुई थी। इसके बाद भी अविनाश और उसकी पत्नी के बीच घरेलू बातों को लेकर विवाद होता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की रात अविनाश की पत्नी अंकिता बेटी के साथ दूसरे कमरे में सो रही थी, इसी बीच अविनाश ने कमरे की छत पर लगे हुक में रस्सी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी ने फंदे से लटका शव देखा तो चीख पड़ी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

घटना के बाद अंकिता ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खुलवाया और अंकिता को बाहर निकाला। अविनाश परिवार का इकलौता था। कोतवाल आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि आत्महत्या का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed