फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   police,maut,student

छात्र का शव आते ही मचा कोहराम,मुस्तैद रही पुलिस

Wed, 04 May 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
police,maut,student
बहुआ। ललौली थानाक्षेत्र के महमदपुर गांव में सोमवार को मौरंग लदे डंपर के पलटने से छात्र की मौत हो गई थी। ग्रामीणों में व्याप्त नाराजगी को देख पुलिस भी सर्तक रही।
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार हो सका। वहीं रास्ते में पलटा डंपर वैसे ही पड़ा रहा। इस कारण खदान में सैकड़ों ट्रक फंसे रहे।
महमदपुर गांव निवासी छत्रपाल निषाद का बेटा विकास उर्फ छोटू निषाद (12) स्कूल से घर लौट रहा था। तभी डंपर पलटने में मौरंग में दबकर छात्र की मौत हो गई थी। छात्र की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने पलटे डंपर हटाने पहुंची पुलिस को रोक दिया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों की नाराजगी के चलते मंगलवार को भी मार्ग पर ट्रकों का आवागमन नहीं हो सका। खदान में करीब 250 मौरंग लदे ट्रक फंसे हैं। छात्र की मौत से मां सुशीला देवी व पिता छत्रपाल बदहवास हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों में चर्चा रही परिवार को खदान संचालकों की ओर से मुआवजा भी दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि जल्द ही यातायात बहाल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed