फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Police made fun of the law by registering the murder as dowry death

हत्या को दहेज हत्या में दर्ज कर पुलिस ने कानून का उड़ाया मजाक

Wed, 13 Jul 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Police made fun of the law by registering the murder as dowry death
बहुआ-गाजीपुर। वैसे तो राजकुमार और रीता सालों से एक साथ रह रहे थे। इसी दौरान दोनों में प्रेम संबध भी हो गए थे। इन संबंधों के चलते ही मृतिका रीता गर्भवती हो गई थी। इसकी जानकारी दोनों को नवंबर 2021 में हुई। इसके बाद राजकुमार ने भतीजी रीता को अपनी पत्नी बनाने का फैसला किया और फिर दोनों कोर्ट मैरिज की।
विज्ञापन

कोर्ट में शादी करने के बाद राजकुमार ने अपनी पहली पत्नी रीता और चार बच्चों को जयसिंहपुर में ही छोड़ दिया और दूसरी पत्नी रीता के साथ बड़नपुर चौराहे पर किराए के कमरे में रहने लगा था। यहीं पर रीता की सोमवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

राजकुमार के बड़े भाई श्रीकेशन की 2002 में मौत हो गई थी। इसके बाद भाभी निर्मला का भी 2012 देहांत हो गया था। श्रीकेशन की बड़ी बेटी रीता ने अपनी छोटी बहन सीता की शादी हसवा में कराई और खुद और चाचा राजकुमार के साथ बड़नपुर चौराहे पर किराए के कमरे में रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि राजकुमार की पहली पत्नी रीता अपने चार बच्चों के साथ जयसिंहपुर में ही रह रही थी।
रीता की हत्या की तरह मामले में दर्ज किया गया दहेज हत्या का मुकदमा भी कम चौंकाने वाला नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि रीता के तो माता-पिता भी नहीं है। फिर दहेज की मांग किससे और क्यो की जाएगी।

रीता के पिता श्रीकेशन का मकान भी उसी के नाम है। इसके अलावा तीना बीघा जमीन भी रीता के ही नाम है। छोटी बहन सीता को भी पैतृत तीन बीघा जमीन मिली हुई है। ऐसे में राजकुमार का दहेज मांगना और उसके लिए हत्या करना समझ से परे है।
पुलिस को अभी तक आला-कत्ल भी नहीं मिला है। सीओ प्रगति यादव का कहना है कि विवेचना में पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed