फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Police involved in murder-suicide, sent gamchha for forensic investigation

Fatehpur News: हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस, फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गमछा

Fri, 01 Sep 2023 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Police involved in murder-suicide, sent gamchha for forensic investigation
असोथर। थानाक्षेत्र के प्रेममऊ कटरा निवासी धर्मेंद्र उर्फ देवेंद्र (22) की मौत के मामले में पुलिस की जांंच हत्या और आत्महत्या के बीच उलझ गई है। पुलिस को आशंका है कि मामला आत्महत्या का है लेकिन इसे हत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। शव को पेड़ के नीचे से घसीटकर खेत तक लाया गया। इसके पीछे कौन है और उनका क्या इरादा है, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है। हालांकि हत्या के बिंदु पर भी पुलिस आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन

धर्मेंद्र घर से चौराहा जाने के लिए 21 अगस्त को निकला था। इसके बाद लापता हो गया था। उसका शव पानी भरे अपने धान के खेत से 28 अगस्त को बरामद हुआ था। मृतक के भाई हरिओम की तहरीर पर पुलिस ने गांव के कमलेश व उसकी पत्नी रामरानी, गोरे, हुसैनगंज थाने के पड़री निवासी राजू समेत चार के खिलाफ हत्या कर शव खेत में फेंकने का मुकदमा दर्ज किया है। प्रकरण की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले में गमछा कसा मिला है। उसी गमछे का टुकड़ा, शव मिलने वाली जगह से 150 फीट दूर जामुन के पेड़ पर लटकता मिला।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने दोनों गमछे के टुकड़े के मिलान के लिए इसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा हैं। दोनों टुकड़ों का मिलान होता है तो माना जा सकता है कि धर्मेंद्र ने आत्महत्या की होगी। फंदे पर लटकने के दौरान गमछा फट गया होगा, इससे धर्मेंद्र का शव नीचे गिर गया। दूसरी ओर शव सड़ा होने की वजह से पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई। इसे जानने के लिए गले की हड्डी का टुकड़ा पोस्टमार्टम से प्रयोगशाला भेजा गया है। अब पुलिस कयास लगा रही है कि आत्महत्या को हत्या की ओर मोड़ा गया है। गमछा फटने के बाद धर्मेंद्र का शव पेड़ के नीचे मिलना चाहिए था। किसी ने साजिश के तहत शव को पेड़ के नीचे से घसीटकर धान के खेत में फेंका। कई दिन बाद हत्या का शोर मचाया गया। थानाध्यक्ष प्रमोद मौर्या ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद हालात साफ हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed