फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   PM Awas Yojana applications to be surveyed after child dies due to wall collapse

Fatehpur News: दीवार गिरने से बच्चे की मौत के बाद पीएम आवास आवेदनों का होगा सर्वे

Sun, 27 Sep 2026 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
PM Awas Yojana applications to be surveyed after child dies due to wall collapse
खागा। नगर पंचायत के विवेकानंद नगर गोपालपुर में शनिवार को कच्चा घर ढहने से आनंद सिंह की मौत और उसका बड़ा भाई घायल होने के बाद प्रशासन ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब पांच बजे बारिश के चलते विवेकानंद नगर निवासी रावेंद्र सिंह के घर की कच्ची दीवार ढह गई थी। इससे सो रहे आनंद सिंह (6) और उसका भाई अनिकेत सिंह (10) मलबे में दब गए थे। हादसे में आनंद की मौत हो गई थी, जबकि घायल अनिकेत का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम अश्वनी पांडेय ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दिलाने की बात कही थी। इसके बाद प्रशासन ने क्षेत्र में पीएम आवास योजना के तहत किए गए आवेदनों और पात्रता जांच की स्थिति की समीक्षा शुरू की है। सभी लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्र में पीएम आवास योजना के आवेदनों के सापेक्ष हुए सर्वे और पात्र लाभार्थियों की स्थिति की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें लंबित आवेदनों और पात्रता की स्थिति का ब्योरा भी शामिल होगा। अधिकारियों ने संबंधित परिवारों की सूचना संकलित करने को कहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद तहसील स्तर पर इसकी समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed