फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   pm aawas,fatehpur news

नियमों की उड़ीं धज्जियां: 202 किसान ले रहे दो-दो खातों में पीएम सम्मान निधि, सामने आए चौंकाने वाले मामले

Wed, 18 Aug 2021 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 18 Aug 2021 12:27 AM IST
सार

सरकारी लाभ लेने के लिए किस तरह से नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, इसकी बानगी किसान सम्मान निधि योजना की जांच में देखने को मिली है।

विज्ञापन
pm aawas,fatehpur news
उप कृषि निदेशक कार्यालय में पीएम किसान सम्मान निधि के लिए आवेदन जमा करते किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएम किसान सम्मान निधि की नौंवी किस्त जारी करने से पहले हुई जांच में कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। जांच में सामने आया है कि 202 लोग दो-दो खातों से योजना का लाभ ले रहे थे। 259 ऐसे थे जिनकी मृत्यु होने के बाद भी सम्मान निधि उनके खाते में जा रही थी।
विज्ञापन


कुल 10172 अपात्र मिले हैं, जिन्हें योजना से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इनसे अब रिकवरी की तैयारी विभाग कर रहा है। सरकारी लाभ लेने के लिए किस तरह से नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, इसकी बानगी किसान सम्मान निधि योजना की जांच में देखने को मिली है।
विज्ञापन


जब आठवीं किस्त जारी हुई तो जिले में 335770 किसानों के खाता में दो-दो हजार रुपये भेजे गए थे, लेकिन इसमें भारी संख्या में अपात्र किसान जुड़े थे। इन किसानों का कृषि विभाग की टीम ने सत्यापन कराया, जिसमें 259 किसान ऐसे मिले, जिनकी मृत्यु हो गई और सम्मान निधि इनके खाते में जा रही थी। वहीं, 5366 ऐसे किसान मिले, जिनके खाते ही गलत थे। कृषि विभाग ने जांच में अपात्र मिले किसानों को योजना से बाहर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर हुआ सत्यापन
- नाम, पिता या पति का नाम, गांव, आधार संख्या, पात्र है कि नहीं।
- किसान के पास कितनी जमीन है, खसरा, खतौनी का सत्यापन।
- डॉक्टर, सीए, इंजीनियर, अधिवक्ता, आयकर दाता या किसी संस्थान में पंजीकृत।
- किसान लोक सेवा के किसी पद, जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख तो नहीं है।
- लाभार्थी को 10 हजार से अधिक पेंशन तो नहीं मिल रही है।
- पीएम सम्मान निधि में पति-पत्नी शामिल तो नहीं हैं।

 

किस तरह से मिले अपात्र
अपात्र के कारण- किसानों की संख्या
दो-दो पंजीकरण - 202
मृतक- 259
गलत खाता- 5366
भूमिहीन, नौकरी व अन्य कारण- 1965
आयकर दाता- 2380
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed