फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Pick-up from the collision of the death of the couple, son injured

पिकप की टक्कर से दंपति की मौत, बेटा घायल

Mon, 08 Aug 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Mon, 08 Aug 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
Pick-up from the collision of the death of the couple, son injured
हादसा
थाना क्षेत्र के अमौली-जहानाबाद रोड पर कलाना गांव के पास रविवार सुबह पिकप की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत हो गई। बाइक चला रहे बेटे की जान हेलमेट ने बचा ली। हालांकि शरीर के अन्य हिस्सों में चोट की वजह से उसकी हालत चिंताजनक है। घायल युवक को सीएचसी से कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन



थाना चांदपुर के गांव भगौनापुर निवासी जितेंद्र नोएडा में प्राइवेट नौकरी करते हैं। कुछ दिन पहले गांव आए थे। रविवार सुबह अपनी मां रेहती (56), पिता गंगादीन (60) को बाइक से लेकर घाटमपुर जा रहे थे। घाटमपुर थाना क्षेत्र के जेवनपुर गांव में इनके मामा जागेश्वर रहते हैं। जहानाबाद थाना क्षेत्र में कलाना के पास सामने से पिकप ने बाइक में टक्कर मार दी। पिकप में रसोई गैस सिलेंडर लदे थे।
विज्ञापन



हादसे में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। नियमानुसार ये लोग हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर पर गंभीर चोटें ही इनकी मौत का कारण बनीं। हेलमेट लगाए होने से जितेंद्र के सिर में ज्यादा चोट नहीं लगी। गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को पुलिस ने सीएचसी जहानाबाद में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



हालत चिंताजनक देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से कानपुर रेफर किया गया। पुलिस ने मृतक के भाई कृपा शंकर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शवाें को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र तिवारी ने बताया कि चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया है। पिकप को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed