फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Petrol pump dealers asked for protection from SP

पेट्रोल पंप डीलरों ने एसपी से मांगी सुरक्षा

Sat, 23 Nov 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Petrol pump dealers asked for protection from SP
फतेहपुर। पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन (आईओसीएल) के अध्यक्ष राजेश शुक्ला एवं महासचिव डॉ. ज्ञानेंद्र सचान के नेतृत्व में शुक्रवार को जनपद के पेट्रोल पंप डीलरों ने एसपी को समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। नगदी को बैंक में जमा करने ले जाते वक्त पुलिस के सहयोग व सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन को संज्ञान में लेते हुए एसपी प्रशांत वर्मा ने पुलिस से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया। प्रतिनिधियों ने ज्यादा नगदी होने पर निकटस्थ पुलिस बैंकों में जमा करने के लिए सहयोग प्रदान करें। टैंकरों से डीजल चोरी होने पर डीलर की लिखित शिकायत मिलते ही संबंधित टैंकर ड्राइवर एवं ट्रांसपोर्टर पर एफआईआर दर्ज की जाय। यूपी डायल 100/112 पुलिस निकट पेट्रोल पंपों में ठहराव कर पुलिस गश्त करे। नए पेट्रोल पंपों की स्थापना में एनओसी के लिए व पेट्रोल पंप डीलरों को शस्त्र लाइसेंस के लिए एकल पटल की स्थापना हो। उसकी शीघ्र रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाए। पेट्रोल पंप डीलरों एवं पुलिस प्रशासन के मध्य बेहतर समन्वय के लिए शीघ्र ही समिति बनाई जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष पप्पू द्विवेदी, सचिव आदर्श पटेल, सुरेश शुक्ला, महमूद हुसैन, कोषाध्यक्ष मोना शुक्ला, योगेंद्र कुमार, लक्ष्मी पंधारी, धीरज चौबे, राघवेंद्र प्रताप सिंह, राजा सिंह, सुधीर गुप्ता, हरि मौर्य, भूपेंद्र पासवान, प्रेम सिंह, प्रमोद कुमार, सुनील गुप्ता आदि डीलर भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed