फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   People clashed with the team that arrived to inspect the smart meter.

Fatehpur News: स्मार्ट मीटर की जांच करने पहुंची टीम से लोगों की नोकझोंक

Fri, 24 Apr 2026 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
People clashed with the team that arrived to inspect the smart meter.
किशनपुर। कस्बे के अधिकांश घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिजली बिल अधिक आने की शिकायतें बढ़ गई हैं। इससे उपभोक्ता पावर हाउस के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। बृहस्पतिवार दोपहर विद्युत विभाग की जांच टीम कस्बा किशनपुर पहुंची। इसी दौरान उपभोक्ताओं ने टीम को घेर लिया और जमकर नोकझोंक की। इस दौरान बंद की गई सप्लाई और बिल संबंधी समस्याओं की जांच की गई।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता महावीर प्रसाद और एसडीओ प्रभात यादव के साथ पहुंची टीम को बस स्टॉप के पास लोगों ने घेर लिया और अपनी समस्याएं बतानी शुरू कर दीं। देखते ही देखते सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए और गलत बिल आने की शिकायत करने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ उपभोक्ताओं की अधिकारियों से तीखी बहस भी हुई। अधिकारियों ने अलग-अलग टीम बनाकर वार्ड 10, 7, 3 और 9 में बंद मीटरों की जांच की और उपभोक्ताओं से पावर हाउस आकर बिल सही कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



घरेलू कनेक्शन में दो दिन में आ रहा 1600 का बिल

कस्बे के कई उपभोक्ता स्मार्ट मीटर एप के जरिये बिल जमा कर रहे हैं लेकिन गड़बड़ी की शिकायतें सामने आ रही हैं। नितिन सिंह ने बताया कि एप से बिल जमा करने के बाद जीरो बैलेंस दिखा फिर अचानक 1600 रुपये माइनस में दिखने लगा। उमेश ने बताया कि उनके यहां 19 हजार रुपये का बिल आ गया है जो सही नहीं हो पा रहा। कस्बे में लगभग हर दूसरे उपभोक्ता को बिल संबंधी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed