{"_id":"72eacafa0b6f681ce69ebb26cbe70cbc","slug":"pcf-warehouse-for-urea-uproar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरिया के लिए पीसीएफ गोदाम में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूरिया के लिए पीसीएफ गोदाम में हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Fri, 22 Jan 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूरिया न मिलने से खफा खाद समितियों के सचिवों ने गुरुवार को पीसीएफ गोदाम में हंगामा किया। सचिवों ने नारेबाजी कर कहा कि 10 दिन से खाद को लेकर चक्कर काट रहे हैं। फिर भी यूरिया नहीं दी जा रही है। आरोप लगाया कि पीसीएफ गोदाम से समितियों को खाद न देकर प्राइवेट स्तर पर उसे खपाने का काम चालू हो गया है। चेतावनी दी कि जल्द यूरिया नहीं दी जाती है तो प्रशासनिक व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
खाद के लिए विरोध प्रदर्शन खाद समिति सचिव परिषद के बैनर तले हुआ। परिषद के अध्यक्ष गीरेंद्र सिंह ने कहा कि 72 समितियां काम कर रही हैं। एक भी समिति में अभी तक यूरिया नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन
ठेकेदार का कहना है खाद की ढुलाई को लेकर पीसीएफ की ओर से किसी प्रकार के दिशा निर्देश नहीं मिले है। महामंत्री नेकपाल सिंह ने कहा कि रबी की फसल की खातिर 2 हजार एमटी यूरिया की जरूरत है।
विज्ञापन
इसके सापेक्ष अभी तक 80 एमटी की उपलब्धता हो सकी है। सचिव परिषद ने पीसीएफ गोदाम से एक ट्रक यूरिया को प्राइवेट बिक्री के लिए लोड करने का आरोप लगाए।
कहा कि अगर एक दो दिन में सभी समितियों में यूरिया नहीं पहुंचाई जाती है तो सचिव आंदोलित होने को मजबूर होंगे। जवाबदेह सीधे तौर पर प्रशासन की होगी। विरोध प्रदर्शन में सचिव राम खेलावन, लाल बहादुर सिंह, दिनेश सिंह, योगेंद्र कुमार, मान सिंह, कृष्ण कुमार राणा मौजूद रहे।