फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Patients coming in the lap, not getting wheelchair

गोद में आते मरीज, नहीं मिलती व्हीलचेयर

Wed, 05 Dec 2018 12:41 AM IST
fatehpur
fatehpur Updated Wed, 05 Dec 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
Patients coming in the lap, not getting wheelchair
मां को गोद में उठा कर पैथोलॉजी ले जाता बेटा। - फोटो : amarujala
 जिला अस्पताल में अपनों के कंधों और गोद का ही सहारा है। अस्पताल में  व्हीलचेयर और स्ट्रेचर उपलब्ध होना मुश्किल है। शासन स्तर पर जिला अस्पताल में भले ही यह संसाधन उपलब्ध हों, मरीजों को सुविधा नहीं मिल रही है। भर्ती मरीजों को अल्ट्रासाउंड, एक्सरे व पैथोलॉजी ले जाना हो या घायलों को इमरजेंसी, न तो वार्ड ब्वॉय दिखते हैं, न ही संसाधन।  
विज्ञापन



मंगलवार को जिला अस्पताल में ऐसे कई मरीज दिखे जो अपनों के सहारे वार्ड, ट्रामा सेंटर और जांच के लिए पैथोलॉजी तक जाते दिखे। खासमऊ गांव निवासी 70 वर्षीय वृद्ध मैकी देवी बेटे छविलाल की गोद में ब्लड की जांच के लिए पैथोलॉजी की ओर जाती मिलीं। पूछने पर छविलाल ने बताया कि मां को बुखार आ रहा है। वह अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टर ने खून की जांच के लिए कहा है। वार्ड ब्वॉय से व्हीलचेयर लाने के लिए कहा, उसने नहीं दी। अब मां को गोद में लेकर पैथोलॉजी जा रहे हैं। वहीं बकंधा के वृद्ध अब्दुल शकूर बेटे शकील अहमद के कंधे के सहारे ट्रामा सेंटर की ओर जाते दिखे। पूछने पर बताया कि गिर गए थे। चोट लगी है। चल नहीं पा रहे हैं। किसी तरह जा रहे हैं। इदरीशपुर गांव निवासी सगीर अहमद के पैर में चोट लगी है। जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। सगीर पत्नी के साथ एक पैर के सहारे प्लास्टर रूम तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि पैर में टांका लगा हुआ है। चल नहीं पा रहे हैं। वार्ड ब्वॉय ने व्हीलचेयर मुहैया नहीं कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed