फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Kshitij and Divyanshi triumph in the 50-meter race.

Fatehpur News: 50 मीटर दौड़ में क्षितिज और दिव्यांशी ने मारी बाजी

Sun, 30 Aug 2026 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Kshitij and Divyanshi triumph in the 50-meter race.
फोटो-36-जीत के बाद मैदान में जश्न मनाती हॉकी टीम। स्रोत: स्वयं
फतेहपुर/लोधीगंज। स्पोर्ट्स कॉलेज नेवलापुर में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला खेल कार्यालय की ओर से खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। खिलाड़ियों ने हॉकी और एथलेटिक्स की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इनमें 50 मीटर दौड़, जेवलिन थ्रो और लंबी कूद कराई गई।
विज्ञापन

हॉकी प्रतियोगिता में सेंट जेवियर्स हाई स्कूल ने सरस्वती विद्या मंदिर को 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। सरस्वती विद्या मंदिर उपविजेता रहा। 50 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में क्षितिज वर्मा, सौरभ और मो. आरीब ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में दिव्यांशी सिंह, आराध्या सिंह और कृति सिंह अव्वल रहीं। भाला फेंक प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अंकुश, प्रमोद कुमार और अनुराग तथा बालिका वर्ग में नैनशी, आराध्या सिंह और सुहानी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी कूद के बालक वर्ग में क्षितिज वर्मा, सौरभ सिंह और मो. आरीब तथा बालिका वर्ग में नैनशी, सुहानी और दिव्यांशी सिंह विजेता रहीं। विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी, एडीएम विनय पांडेय और जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार भारती ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मेजर ध्यानचंद की जयंती पर अतिथियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 30 और 31 अगस्त को भी प्रतियोगिताएं होंगी।

फोटो-36-जीत के बाद मैदान में जश्न मनाती हॉकी टीम। स्रोत: स्वयं

फोटो-36-जीत के बाद मैदान में जश्न मनाती हॉकी टीम। स्रोत: स्वयं

फोटो-36-जीत के बाद मैदान में जश्न मनाती हॉकी टीम। स्रोत: स्वयं

फोटो-36-जीत के बाद मैदान में जश्न मनाती हॉकी टीम। स्रोत: स्वयं

फोटो-36-जीत के बाद मैदान में जश्न मनाती हॉकी टीम। स्रोत: स्वयं

फोटो-36-जीत के बाद मैदान में जश्न मनाती हॉकी टीम। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed