{"_id":"658dc0d1a5796319420f666b","slug":"pathology-operator-injured-in-road-accident-dies-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-8993-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सड़क हादसे में घायल पैथोलाॅजी संचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सड़क हादसे में घायल पैथोलाॅजी संचालक की मौत
Fri, 29 Dec 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के चंदौरा के पास बुधवार रात सड़क हादस में पैथोलॉजी संचालक की मौत हो गई। उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कोहरे की वजह से होना पुलिस मान रही है। ट्रैक्टर-ट्राली में रिफ्लेक्टर भी नहीं लगा था।
रायबरेली जिला डीह थाना क्षेत्र के पूरे कृपालपुर निवासी रामऔतार का पुत्र नीलकमल उर्फ निलेश(26) पक्का तालाब में पैथोलॉजी का संचालक था। वह करीब पांच साल से परिवार के साथ पक्का तालाब में किराये पर रहता था।
पड़ोसी इलेक्ट्रीशियन दोस्त गोविंद के साथ किसी काम से बांदा गया था। बांदा से लौटते समय बाइक सवार चंदौरा के पास ट्रैक्टर की ट्राली में पीछे से टकरा गए। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां डाक्टर ने नीलेश को मृत घोषित कर दिया। घायल गोविंद मूल रूप से अमेठी जिला गौरीगंज थाना काजी पट्टी निवासी है। प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने बताया कि कोहरे की वजह से बाइक सवार टकराए हैं।
ट्रैक्टर की टक्कर से बोलेरो सवार पांच घायल
फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गोपालगंज के पास ट्रक की टक्कर से बोलेरो सवार पांच लोग घायल हो गए। असोथर थाना क्षेत्र के टीकर गांव निवासी जयकरन अपने भाई अरविंद कुमार, अतुल, शिव मोहन, शिवकरन कैथल के साथ सूरत से घर लौट रहा था। उनकी बोलेरो में गोपालगंज पीएचसी के सामने पीछे से आ रहे ट्रक ने कोहरे के चलते टक्कर मार दिया। हादसे में सभी सवार घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
हादसे में बाइक सवार घायल, 20 हजार रुपये निकाले
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। सड़क हादसे में घायल की मदद की बजाए मानवता को शर्मसार करने का मामला आया है। उसकी जेब से रुपये और मोबाइल लोग चुरा ले गए। खागा कोतवाली क्षेत्र के चौक बाजार निवासी वीरेंद्र सिंह बाइक से शहर आ रहा थे। खागा कोतवाली के आधारपुर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी। काफी देर तक घायल तड़पता रहा। इस दौरान कोई उसका मोबाइल और जेब से 20 हजार रुपये निकाल ले गया। कुछ देर बाद एक युवक बाइक लेकर जाने लगा। इसी बीच पुलिस पहुंची। पुलिस को देखकर वह बाइक छोड़कर निकल गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में घायल ने आपबीती बताई। डाक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखकर कानपुर रेफर किया है।
-- -- -- -- -
सड़क हादसों में दो घायल
फतेहपुर। सड़क हादसों में दो लोग घायल हुए। जिला अस्पताल में डाक्टर ने एक घायल को कानपुर रेफर किया है। मलवां थाना क्षेत्र के सुखनंदनखेड़ा गांव निवासी वसीम अहमद ने बाइक से जगदीशपुर जा रहा था। वह झाड़ीरामपुर मोड़ पर पहुंचा। कार की टक्कर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कानपुर हैलट रेफर किया गया। उधर, ललौली थाना क्षेत्र के दतौली निवासी मनोज बाइक से किसी काम से जा रहा था। मुत्तौर के पास किसी वाहन की टककर से घायल हो गया। संवाद
-- -- -- -- -- -
फोटो 29- पुलिस लाइन की दीवार तोड़कर घुसी डीसीएम
नाबालिग डीसीएम चालक ने पुलिस लाइन की दीवार तोड़ी
फतेहपुर। नाबालिग डीसीएम चालक ने गुरुवार शाम रिजर्व पुलिस लाइन की दीवार तोड़कर परिसर में जा घुसी। हादसे से अफरा-तफरी फैल गई। नाबालिग चालक को इलाकाई लोगों ने बाहर खींचकर पीटा। बड़ा हादसा टलने की बात बताई गई। चालक ने दीवार निर्माण की बात कही। इसके बाद समझौता हो सका।
-- -- -- -- -
नोट- शीर्षक हाइवे पार कर रहे खलासी की वाहन की चपेट में आने से मौत की भेजी गई खबर की फाइल फोटो 31-देवनारायण भेजी गई है। इसे भी कृपया लगाने का कष्ट करें।