{"_id":"61c61ae1cd2f244378215bc5","slug":"overload-fatehpur-news-knp671525499","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मौरंग ओवरलोड ट्रक सीज किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच मौरंग ओवरलोड ट्रक सीज किए
विज्ञापन
सड़क किनारे खड़े सचलदल कर्मी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
किशनपुर। थानाक्षेत्र में संचालित मौरंग खदानों से हो रही ओवरलोडिंग रोकने के लिए प्रशासनिक टीम ने गुरुवार रात छापेमारी कर पांच ओवरलोड ट्रक सीज किए। जबकि 25 का ई चालान किया गया।
संगोलीपुर खदान से निकलने वाले वाहनों को पकड़ने के लिए एआरटीओ की टीम व अन्य अधिकारी रारी मोड़ पर पहुंचे और यहां से आने वाले वाहनों को पकड़ना शुरू किया। जैसे ही टीम ने धरपकड़ शुरू की तो कई वाहन चालक अपने वाहनों को जंगल में छिपाकर भागे। कुछ ने कार्रवाई से बचने के लिए मौरंग को रास्ते में ही गिरा दिया।
जिला प्रशासन ने ओवरलोडिंग पर शिकंजा कसने के लिए सेवानिवृत्त सैनिकों की तीन सदस्यीय टीम गठित की है। गठित दल ने भी सक्रियता दिखाते हुए वाहनों को रोककर जांच करनी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक खनन का खेल करने वालों ने प्रशासनिक अधिकारियों को सेट करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

किशनपुर थाने के बाहर खड़े सीज ट्रक। संवाद- फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन