{"_id":"63601d882ca2860b34741620","slug":"other-fatehpur-news-knp7258872168","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल सफाई कर्मी का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल सफाई कर्मी का निधन
विज्ञापन
फतेहपुर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में घायल दो लोगों की मौत हो गई। घायल कार सवार युवक की कानपुर हैलट में इलाज के दौरान व सफाई कर्मी की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर निवासी करन यादव (28) पर कार चलाता था। मां रज्जन देवी ने बताया कि 27 अक्तूबर को वह बंटू यादव को लेकर गया था। कानपुर से लौटते समय कल्यानपुर थाना क्षेत्र में मौहार नहर पुल के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई थी। कार में करन के साथ आबूनगर के राहुल और मानसी भी थे। तीनों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया था। इलाज दौरान करन की सोमवार को सांसें थम गईं। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सोहदमऊ निवासी नंद लाल वाल्मीकि (35) ऐरायां ब्लॉक में सफाई कर्मी था। रविवार को पत्नी शीला देवी को लेकर बाइक से खागा लौट रहा था। गेस्ट हाउस के पास एक कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में नंद लाल गंभीर रूप से घायल हो गया था, जबकि शीला को भी चोट आई थी। घायल युवक को हथगाम सीएचसी से फतेहपुर रेफर किया गया था। फतेहपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पत्नी, पुत्री मिताली, पुत्र लवी और अवी बेहाल हैं।