{"_id":"635ad81e8876e420347d422b","slug":"other-fatehpur-news-knp72524965","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच चली कुल्हाड़ी, लाठी डंडे 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच चली कुल्हाड़ी, लाठी डंडे 10 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुसैनगंज। चकरोड निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला किया गया। हमले में प्रधान के पिता समेत 10 लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनो पक्षों की तहरीर पर 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के पड़री गांव के प्रधान अतीश कुमार पटेल ने चक रोड निर्माण के लिए छह दिन पहले लेखपाल अशोक तिवारी से नापजोख कराई थी। गांव के रामशंकर शुक्ल ने खेत से चकरोड निकालने का विरोध किया था। प्रधान ने बुधवार से निर्माण शुरू कराया तो दोबारा नाप कराने की बात पर काम रोक दिया गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई। प्रधान ने बताया कि विवाद के दौरान रामशंकर ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। चकमार्ग के रास्ते से रोड नहीं निकाला जा रहा है।
गुरुवार सुबह उसके पिता दयाराम पटेल दूध लेने जाते समय रामशंकर के दरवाजे पर पहुंचे। तभी रामशंकर शुक्ला और उसके पुत्र महेंद्र, प्रशांत, आशुतोष, अमन, प्रभात और शशांक ने पिता पर लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी से हमला किया। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। विरोध करने पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला किया। ग्रामीणों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो सका। मारपीट में प्रधान के पिता दयाराम, भाई सुरेश पटेल, चचेरे भाई भानू और ज्ञान सिंह के सिर फटे। मां पद्मावती, भाभी सरिता और प्रधान की चाची कमला देवी घायल हुईं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में दयाराम की हालत गंभीर देखकर डाक्टर ने कानपुर रेफर किया है। दूसरे पक्ष के रामशंकर शुक्ला और उनके पुत्र महेंद्र, प्रशांत घायल हुए। र
ामशंकर ने आरोप लगाया कि उनके घर में घुसकर मारपीट की गई है। चुनावी रंजिश के चलते खेत से जबरन रास्ता निकाला जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया दोनो पक्षों की ओर से सात-सात लोगों पर बलवा, मारपीट, धमकी, गालीगलौज का मुकदमा दर्ज किया गया है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।