फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

जमीन विवाद में भाजपा बूथ अध्यक्ष से चौकी इंचार्ज ने की अभद्रता, लाइन हाजिर

Tue, 18 Aug 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बे में नली विवाद के मामले में पुलिस ने भाजपा के बूथ अध्यक्ष से गालीगलौज की। पुलिस चौकी में घंटों बैठाए रखा। बूथ अध्यक्ष ने घटना की रिकार्डिंग कर ऑडियो वायरल कर दिया। उन्होंने एसपी से भी चौकी इंचार्ज के खिलाफ शिकायत की। पुलिस अधीक्षक ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

खजुहा कस्बा निवासी गोकुल प्रसाद दीक्षित के बेटे आशीष दीक्षित भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। गोकुल प्रसाद ने पड़ोसी अरुण मिश्रा व कीर्ति विजय मिश्रा के खिलाफ नाली अवरोध करने की शिकायत एसडीएम से की थी। मामले में एसडीएम ने कोतवाली और चौकी पुलिस को जांच के आदेश दिए थे। मामले को लेकर चौकी इंचार्ज
विज्ञापन

विंध्यवासिनी तिवारी ने दोनों पक्षों को बुलाया था। आशीष मिश्रा का आरोप है कि उन्हें चौकी इंचार्ज ने रोक लिया। पुलिस चौकी में उनके साथ गालीगलौज की और कई घंटे तक बैठाए रखा। इस दौरान चौकी इंचार्ज की बातचीत और अभद्रता का ऑडियो भी आशीष ने रिकॉर्ड कर लिया। पुलिस चौकी से जाने के बाद ऑडियो वायरल किया
विज्ञापन
विज्ञापन

और मामले की शिकायत की। चौकी इंचार्ज विंध्यवासिनी तिवारी ने बताया कीर्ति पक्ष का 11 साल से कोर्ट के स्टे आदेश है। इसके बावजूद भाजपा नेता जबरदस्ती विवाद को सुलझाने के लिए दबाव बना रहे थे। उनके साथ भाजपा नेता ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। तभी कोई जवाब दिया होगा। एसपी के पीआरओ रंजीत बहादुर सिंह ने बताया चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed