फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

जिले के एक अफसर को निकला कोरोना

Mon, 29 Jun 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। जिले में दो कोरोना संक्रमित और मिले हैं। संक्रमण की जद में आने वालों में खनन विभाग के अधिकारी और खागा की महिला है। अधिकारी के संक्रमित होने की पुष्टि लखनऊ में कराई गई जांच में हुई है। उन्हें लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में भर्ती कराया गया है। अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव हो जाने से प्रशासनिक अमले में भी हलचल मच गई है।
विज्ञापन

जिले के खनन विभाग के अधिकारी 25 जून को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अपना इलाज कराने गए थे। इलाज के दौरान चिकित्सकीय टीम ने उनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण होने की शंका जाहिर की। अफसर वहां से वापस लौटकर लखनऊ की एक प्राइवेट पैथोलॉजी में कोरोना का टेस्ट कराया। शनिवार को टेस्ट रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव निकले। इस पुष्टि के बाद प्रशासनिक अफसर का लखनऊ के केजीएमयू कोविड हास्पिटल में इलाज चल रहा है। सूत्रों की माने तो 25 जून से पहले कई लोग, उक्त अफसर के संपर्क में रहे। वह एक विभागीय मीटिंग में भी मौजूद रहे। विभागीय काम देखने वाले कई ठेकेदार भी अफसर से मिलते जुलते रहे। ऐसे में जिले की प्रशासनिक मशीनरी में हड़कंप मच गया है। अब कई अधिकारी भी अपना-अपना कोरोना टेस्ट कराने को लेकर स्वास्थ्य महकमे के संपर्क में हैं।
विज्ञापन

खागा कस्बे के नीम टोला वार्ड के न्यून गढ़ी मोहल्ले की एक महिला को कोरोना संक्रमित पाया गया है। महिला की 25 तारीख को जांच के लिए सैंपल लिया गया था। रविवार को आई रिपोर्ट में महिला कोरोना पाजिटिव निकली। रिपोर्ट आने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने न्यून गढ़ी वार्ड को कंटेेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया। जिसके बाद मुहल्ले को बैरीकेडिंग लगाकर सील कर दिया गया। अब मुहल्ले में किसी भी व्यक्ति के आने और जाने की इजाजत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed