फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   OTHER

गंगानगर मोहल्ले को दशकभर पुरानी समस्या से मिली निजात

Wed, 24 Jun 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
OTHER
फतेहपुर। गंगानगर मोहल्ले को एक दशक पुरानी जलभराव की समस्या से निजात मिल गई है। मंगलवार को सदर विधायक की निधि से निर्मित सीसी सड़क आवागमन के लिए खोल दी गई। सड़क नाली बनकर तैयार होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

गंगानगर मोहल्ले की जलनिकासी एक दशक से बाधित है। बारिश होने पर इस गली में जलभराव हो जाता था। नगर पालिका को पंपिंग सेट लगाकर जलनिकासी करना पड़ता था। इस समस्या को लेकर अमर उजाला समय-समय पर खबरें प्रकाशित करता आ रहा है। जलभराव को लेकर 13 जून को अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की थी। इस पर सदर विधायक विक्रम सिंह ने आनन फानन अपनी निधि से सीसी सड़क का निर्माण शुरू कराया था। इसकी खबर भी अमर उजाला ने 16 जून को प्रकाशित की थी। अब यह सीसी सड़क बनकर तैयार हो गई है। विधायक ने बताया कि नगर पालिका जलनिकासी की समस्या का निराकरण नहीं करा रही थी। लोगों की समस्या को देखते हुए अपनी निधि से सीसी सड़क और नाली का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed