फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

बिजली नही मिलने से आक्रोशित किसानों ने किया हाइवे जाम

Mon, 15 Jun 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
other
बहुआ। बिजली समस्या से परेशान ललौली थानाक्षेत्र के कीर्तिखेड़ा गांव के ग्रामीणों ने रविवार सुबह करीब नौ बजे हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बहुआ सबस्टेशन की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। भीषण गर्मी में पंद्रह दिन से सैकड़ों गांवों में बिजली नहीं आ रही है। लोग उमस भरी गर्मी में परेशान रहे हैं। बिजली के उपकरण शोपीस बनाकर रह गए है। बिजली नहीं मिलने से पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। करीब चार घंटे बाद
विज्ञापन

30 मई को आंधी में टूटे तारों व फाल्ट दुरुस्त न किए जाने से करीब पंद्रह दिनों से बिजली की व्यवस्था बहाल नही होने की वजह से किसानों की फसलों पर बुरा असर पड़ रहा है। धान की नर्सरी पूरी तरह से सूखने की कगार पर है। बिजली नही मिलने से क्षेत्र के दर्जनों गांव कीर्तिखेड़ा, अजमतपुर,हिम्मतपुर, दरियाबाद, थवई, खुरमानगर, तपनी, चित्तापूर सहित दर्जनों गांव के ग्रामीण व किसान परेशान है। बिजली की समस्या से जूझ रहे किसानों ने हाइवे को चार घंटे जाम रखा। बिजली विभाग के जेई पीयूष कुमार सोनकर व कर्मचारियों पर आरोप लगाए। किसानों ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियो के सुस्त व लापरवाही पूर्ण रवैये की वजह से क्षेत्र के लोग बिलबिला रहे है। संसाधनों का रोना रोकर बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी संसाधनों का बंदरबाट करने में लगे हुए है। वही कीर्तिखेड़ा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से हाइवे में बनी बिजली की क्रासिंग के 11 हजार के तार हर दूसरे दिन भारी वाहनों से फंसकर टूट जाते है।11 हजार एचटी लाइन के तारों के टूटने से कई बार हादसे होते होते बचे, लेकिन विभाग तारो को ऊंचा करना मुनासिब नही समझा। बिजली उपकेंद्र बहुआ का सरकारी मोबाइल नंबर कई महीनों से बंद पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

जाम की सूचना पर ललौली थाने के एसआई शैलेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर ग्रामीणों को समझया बुझाया और बिजली विभाग के अवर अभियंता और अधिशाषी अभियंता से बात कर जाम की सूचना देकर टूटे तारो व खंभो को बदलवाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों को भेजकर टूटे तारों व खंभों को दुरुस्त कराया
क्षेत्र के ग्रामीणों व किसानों के हाइवे को जाम करने की सूचना पर विभाग में हड़कंप मच गया।बिजली विभाग ने आनन फानन अपने कई लाइनमैन व कर्मचारियों को मौके पर भेजकर टूटे तारो व खंभो को दुरुस्त करवाया। जल्द ही बिजली व्यवस्था बहाल करवाने का आश्वासन दिया,तब जाकर आक्रोशित किसानों व ग्रामीणों ने सड़क से जाम हटाया। ग्रामीण तब तक सड़क में बैठे रहे जब तक बिजली विभाग ने तारो व खंभों को दुरुस्त नही करा दिया। ग्रामीणों ने सुबह नौ बजे से बारह बजे दोपहर तक करीब तीन घंटे हाइवे जाम रखा। कीर्तिखेड़ा गांव से बंधवा तक व शिवरी गांव तक करीब दस किमी लंबा जाम लगा रहा। ग्रामीणों ने गांव के कुछ संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप के बाद सवारी गाड़ियों को निकलने दिया। भार वाहन बड़े व छोटे वाहनों को रोके रखा। वहीं बहुआ विद्युत उपकेंद्र के जेई पीयूष कुमार सोनकर ने अपना मोबाइल बंद रखा, साथ ही बिजली उपकेंद्र का सीयूजी नंबर भी बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed