फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

लॉकडाउन में मौलिक अधिकार बचाने की चुनौती- डॉ. नीलम

Tue, 12 May 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय वेबिनार का सोमवार को समापन हो गया। अंतिम दिन अन्नामलाई विश्वविद्यालय तमिलनाडु की प्रोफेसर डॉ. नीलम पांडेय ने कहा कि लॉकडाउन में महामारी से लड़ने के साथ ही साथ नागरिकों के मौलिक अधिकारों को सुरक्षित रखना भी चुनौती है। कार्यपालिका, समाजशास्त्रियों, अर्थशस्त्रियों और जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

ऑनलाइन वेबिनार में प्रोफेसर डॉ. नीलम पांडेय ने कहा कि विश्व राजनीति में देश के नेतृत्व की संभावना तलाशना भी जरूरी है। विश्वविद्यालय की रिसोर्स परसन डॉ. सुचित्रा वर्मा ने देश के सांस्कृतिक, परंपरागत परिवेश को इस वैश्विक महामारी का सामना करने के लिए सबसे उपयुक्त माना। रिसोर्स परसन डॉ. एस. बालामुर्गन (एसोसिएट प्रोफेसर पेरियार आर्ट कॉलेज कड्डलोर तमिलनाडु) ने समस्त विश्व में हो रहे राजनीतिक उथल-पुथल पर चर्चा की।
विज्ञापन

वेबिनार के समापन सत्र मेें मुख्य अतिथि डॉ. सादिक बाशा ने कहा कि पूर्व में आई महामारियों की तरह एक दिन कोविड-19 भी विश्व से विदा होगी। आवश्यकता इस बात की है कि हम उस सबक को याद रखें, जो इस महामारी ने हमें सिखाया है। अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अपर्णा मिश्रा ने कहा कि ऑनलाइन विधि से कराया गया यह अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार हमारा पहला प्रयास था। इसको श्रीलंका, कनाडा, इंग्लैंड समेत अनेक देशों से भरपूर समर्थन मिला है। कार्यक्रम में वेबिनार के सचिव डॉ. प्रशांत द्विवेदी, डॉ. शोभा सक्सेना, डॉ. सरिता गुप्ता, डॉ. गुलशन सक्सेना, डॉ. मीरा पाल, डॉ. लक्ष्मीना भारती, डॉ. रमेश बाबू, डॉ. उत्तम कुमार शुक्ल, डॉ. रेखा वर्मा, डॉ. जयंती सिंह, डॉ. प्रतिमा गुप्ता, डॉ. अजय कुमार, बसंत कुमार मौर्य, अशोक कश्यप ने भाग लिया। वेबिनार संयोजक डॉ. शकुंतला ने अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed