फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

सूरत से कामगारों को लेकर आई श्रमिक स्पेशल ट्रेन

Fri, 08 May 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। लॉकडाउन के चलते सूरत में फंसे 1215 लोगों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन शुक्रवार दोपहर तीन बजकर पचपन मिनट पर फतेहपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। प्लेटफार्म नंबर एक पर जैसे ही ट्रेन रुकी, एनाउंस किया गया कि कोई भी ट्रेन का दरवाजा खुद नहीं खोलेगा। एक-एक बोगी को खोलकर यात्री उतारे गए। इनमें जिले के 956 यात्रियों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मॉस्क व भोजन के पैकेट देकर बसों से क्वारंटीन सेंटर के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

गुजरात राज्य के सूरत से 24 बोगी की स्पेशल ट्रेन 1215 प्रवासियों को लेकर यहां रेलवे स्टेशन पहुंची। इसमें दो बोगी स्लीपर की भी लगी थी। ट्रेन आने के तय समय से पहले ही रोडवेज बसें लाइन से ब्लाकवार लिस्ट लगाकर खड़ी कर दी गईं। ब्लाक वार जिलास्तरीय अधिकारियों व लेखपाल को बस में बैठने वाले यात्रियों की सूची दी गई। उसी सूची से मिलान कर सभी को बस में बैठाने के निर्देश हुए। डीएम संजीव सिंह, एसपी प्रशांत वर्मा प्रशासनिक
विज्ञापन

व पुलिस कर्मियों को अपने-अपने तरीके से सजग करते रहे। ट्रेन पहुंचते ही सभी अलर्ट हो गए। एनाउंस कर सभी यात्रियों को हड़बड़ी न करने और धैर्य से बैठे रहने की नसीहत दी गई। उन्हें बताया गया कि सभी के लिए घर तक पहुंचाने की व्यवस्था में रोडवेज बसें लगी हैं। जो रोडवेज बस से नहीं जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बसें उन्हें फ्री ले जाएंगी। एक-एक बोगी खोलकर प्रवासियों को बाहर निकाला गया। कई प्रवासियों के साथ उनके परिवार भी थे। जिसमें बच्चे भी रहे। बच्चे इतनी फोर्स व टोकाटाकी देखकर कई बार सहम जा रहे थे। कई
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के पास ज्यादा सामान भी थे, जिनकी मदद प्रशासन के लोगों ने की। सभी को ट्रेन से उतारकर सबसे पहले उनका हैंडवाश कराया गया। सैनिटाइजर का प्रयोग हुआ। इसके बाद सभी को लंच पैकेट, पानी की बोतल व मास्क दिए गए। सूची के अनुसार विकास खंडवार खड़ी बसों में सभी को बैठाकर चिन्हित किये गए क्वारंटीन सेंटर के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर सीडीओ सत्य प्रकाश, एडीएम पप्पू गुप्ता, सभी उपजिलाधिकारी, रआरएम रोडवेज एमइएल केसरवानी, आरपीएफ, जीआरपी के लोग भी मौजूद रहे।
- सदर ब्लाक: असोथर के 282, बहुआ के 115, भिटौरा के 52, हसवा के 75, तेलियानी के 28
- तहसील खागा: ब्लाक ऐरायां के 44, धाता के 43, हथगाम के 39, विजयीपुर के 21
- तहसील बिंदकी: ब्लाक देवमई के 24, अमौली के 53, खजुहा के 97, मलवां के 83
- गैर जनपद के यात्री: अयोध्या के एक, औरैया के दो, बांदा के 38, चित्रकूट के एक, गाजीपुर के दो, हमीरपुर के 50, जालौन के चार, कानपुर देहात के दो, कौशांबी के 33, मैनपुरी के दो, मोहाली के एक, प्रयागराज के दो, रायबरेली के छह, कानपुर नगर के तीन कुल 147 व अन्य 112 श्रमिक रहे।

फतेहपुर। श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आने वाले प्रवासियों को उनके ब्लाक के क्वारंटीन सेंटर तक पहुंचाने के लिए कुल 56 रोडवेज बसें लगाई गईं। इसमें चालक, परिचालक व एक आरक्षी रहे। एक बस में केवल 26 लोगों को भेजा गया। बहुत जरूरत होने पर यह संख्या 28 की गई। एआरएम एमएल केसरवानी ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए ऐसा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed