फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, हत्या का आरोप

Fri, 08 May 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
other
छिवलहा (फतेहपुर)। पति से विवाद के बाद पत्नी गुरुवार सुबह फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के कसरांव निवासी कलावती की शादी करीब सात साल पहले पलिया बुजुर्ग गांव के राजेंद्र पासवान उर्फ रन्ना के साथ हुई थी। राजेंद्र ने बताया कि शाम को पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। रात करीब नौ बजे खाना खाकर बेटे रवि (5) को लेकर घर के बाहर सोया था। पत्नी बेटी खुशी ( 8 माह) के साथ छप्पर के नीचे सोयी थी। सुबह करीब साढे़ पत्नी चारपाई पर नहीं थी। बिटिया रो रही थी। कमरे के अंदर से
विज्ञापन

दरवाजा बंद था। आशंका पर उसने दरवाजे को कुल्हाड़ी से फाड़ दिया। पत्नी छत के हुक से रस्सी के सहारे लटकी थी। परिजनों ने बताया कि राजेंद्र बेहोश होकर कमरे में गिर पड़ा। बड़े भाई राजू पासवान ने बताया कि राजेंद्र के चिल्लाने पर वह मौके पर पहुंचा। राजेंद्र को होश में लाए। कलावती के मायके में सूचना दी। कलावती के बड़े भाई महेश चंद्र पासवान ने बताया कि बहनोई राजेंद्र नशा करने लगा था। बहन से मारपीट करता था। कई बार गांव वालों के सामने समझौता भी हुआ था। महेश ने बहनोई पर मारपीट कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। राजेंद्र मजदूरी से घर का पालन पोषण करता है। दस बिसवा खेत हैं। नायब तहसीलदार संतोष कुमार कुशवाहा मौके पर पहुंचे। थानेदार आदित्य कुमार सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed