{"_id":"5eb45a0f8ebc3e90784e4eea","slug":"other-fatehpur-news-knp55900506","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सौ बत्तीस ने कराई जांच, 17 सैंपल भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सौ बत्तीस ने कराई जांच, 17 सैंपल भेजे गए
विज्ञापन
फतेहपुर। गैर राज्यों से जनपद में दाखिल हो रहे लोगों की गुरुवार को भी थर्मल स्क्रीनिंग हुई। विभिन्न राज्यों से आए कुल 432 लोगों ने अपनी जांच कराई। बाद में लक्षण के आधार पर सत्रह लोगों के सैंपल जांच के लिए प्रयागराज भेजे गए।
जिला अस्पताल के फीवर हेल्प डेस्क के सामने एक-एक मीटर की दूरी पर लोगों के खड़े होने के लिए गोले बने हैं। पर, गुरुवार को ज्यों-ज्यों जांच कराने वालों की भीड़ बढ़ी सामाजिक दूरी का मानक टूटता चला गया। लोग एक-दूसरे से सटकर खड़े होते देखे गए। कोरोना सेल के प्रभारी डॉ. के.के. श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को सत्रह लोगों के संदिग्धता के आधार पर सैंपल जांच के लिए मोती लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज प्रयागराज भेजा गया है।
खागा प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार की देर रात पांच प्रवासी मुंबई से उज्ज्वल सिंह क्वारंटीन सेंटर पहुंचे। जहां रुटीन के चेकअप के दौरान उनके शरीर का तापमान अधिक पाया गया। तहसीलदार शशिभूषण मिश्र ने बताया कि संदिग्धता के आधार पर पांचों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए। सीएमओ उमाकांत पांडेय ने बताया कि सभी को जांच रिपोर्ट आने तक नेवलापुर स्थित स्पोर्ट्र्स कॉलेज के क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ तय किया जाएगा।
विज्ञापन
जहानाबाद प्रतिनिधि के मुताबिक उत्तराखंड की जमात में शामिल होकर लौटे अठारह जमाती युवकी की सीएचसी जहानाबाद में थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। इसके बाद सभी को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया। कस्बे के काजी टोला, दारागंज, रजियौड़ा, गढ़ी के 18 युवक मजहबी जमात में उत्तराखंड गए हुए थे। बुधवार की देर रात उन्हें बस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद लाया गया। चिकित्सकों ने सभी की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। सभी को सर्वोदय इंटर कॉलेज गोपालगंज में क्वारंटीन किया गया है। सभी के जाने के बाद सीएचसी परिसर को सैनिटाइज किया गया।
गुजरात से लौटने वालों के लिए लगाई गई बसें
फतेहपुर। गुजरात प्रांत के सूरत से श्रमिक एक्सप्रेस से आ रहे 950 श्रमिकों को क्वारंटीन सेंटर तक पहुंचाने के लिए डीएम ने एआरएम रोडवेज को 50 बसें लगाने के निर्देश दिए हैं। इन बसों के अतिरिक्त पांच बसें रिजर्व में रखी जाएंगी।