{"_id":"5e9899eb8ebc3e77b6385f55","slug":"other-fatehpur-news-knp5555716140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कनेक्शन पता लगाने को आधारकार्ड का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कनेक्शन पता लगाने को आधारकार्ड का सहारा
विज्ञापन
वर्मा चौराहे को मौरंग भरी बोरियों से जाम किया
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। लॉकडाउन के दूसरे चरण में सख्ती का स्वरूप बदल रहा है। अब आधार कार्ड की अनिवार्यता पर जोर है। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस आने की स्थिति में संक्रमण वाले व्यक्ति का सामाजिक कनेक्शन पता लगाने के लिए आधार कार्ड को बतौर हथियार प्रयोग किया जा रहा है। गुरुवार को घर से बाहर निकलने वालों को जगह-जगह रोककर उनके आधार कार्ड देखे गए। कुछ नई जगहों पर बैरिकेडिंग कर नाकाबंदी की गई है। शहर को दो जोन में बांटकर पुलिस की टीमें लगातार गश्त पर रहीं। घनी आबादी वाले वर्मा चौराहा चौक रोड, आर्य समाज की गली, चौक चौराहा, मुराइनटोला मार्ग, आवास विकास समेत दस स्थानों पर बैरीकेडिंग की गई।
शहर के पत्थरकटा चौराहे पर दो महिलाएं घरेलू सामग्री की खरीददारी करने के लिए निकलीं। चौराहे पर लगी पुलिस ने दोनों महिलाओं को रोककर उनके आधार कार्ड देखे। महिलाओं ने कार्ड दिखाए तो पुलिस ने सारी जानकारी अपने पास नोट कर ली।
ज्वालागंज बस स्टाप पर पुलिस पिछले दिनों की अपेक्षा गुरुवार को थोड़ा ज्यादा सख्त नजर आई। पुलिस ने आवागमन कर रहे हर व्यक्ति को रोककर उनके आधार कार्ड देखे। जो लोग ज्वालागंज के आसपास के थे और आधार कार्ड नहीं लिए हुए थे, उन्हें घर से आधार कार्ड लाने के लिए वापस कर दिया गया।
विज्ञापन
नउवाबाग बाईपास में भी महिला सिपाही सादी पोशाक में चेकिंग करती नजर आईं। आवागमन करने वाले हर शख्स के आधार कार्ड देखे। जिनके पास आधार कार्ड नहीं थे, उनके नाम ,पते और मोबाइल नंबर लिखे गए। बिना जानकारी दिए किसी भी व्यक्ति को जाने नहीं दिया गया।
आधार चेक करने के पीछे मंशा यह है कि यदि कोई कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति का केस आता है तो उसका आवागमन कहां-कहां रहा है और वह किस तरह के लोगों के संपर्क में रहा है, इसका पता लगाया जा सके। आधार की जानकारी रहेगी तो कोरोना कनेक्शन टेस्ट करने में सहूलियत होगी। - प्रशांत कुमार, पुलिस अधीक्षक
सभी दुकानदारों और व्यापारियों से अपील है कि उनके प्रतिष्ठान में जो भी व्यक्ति आता है तो उस व्यक्ति का आधार कार्ड, नाम व पता जरूर लें। आधार कार्ड अनिवार्य है। - संजीव सिंह, जिलाधिकारी
फतेहपुर। पुलिस ने पीरनपुर मोहल्ले में दुकान खोलने और भीड़ जमा होने पर पीरनपुर, मसवानी, कजियाना, चांदमारी, देवीगंज, नासिरपीर, पटेल नगर, शादीपुर, रानी कालोनी के 19 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की धाता पुलिस ने लिहई गांव के रामरूप सिंह को दुकान में समोसा बेचते पकड़े जाने पर रिपोर्ट दर्ज क। धाता कस्बे में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार लॉक डाउन का जायजा लेने पहुंचे। कुछ लोगों की धरपकड़ और एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। वहीं पुलिस ने 82 वाहन से 95 हजार 200 रुपये शमन शुल्क वाहनों से वसूला है। 49 वाहन का चालान किया गया। एक वाहन सीज किया गया।
- एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला
- गुरुवार को भेजे गए सैंपल -20
- अब तक होम क्वारंटीन हुए विदेशी और परदेसी- 24107
- गुरुवार को फीवर हेल्थ डेस्क में जांच कराने पहुंचे बाहरी लोग-104
- इंदौर, सूरत और मुंबई से 60 लोगों के आने की सूचना