फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

उत्तर पुस्तिकाओं का 25 से शुरू हो सकता है मूल्यांकन

Thu, 16 Apr 2020 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुरू कर दी है। डिप्टी सीएम की वीडियो कांफ्रेंसिंग में 25 अप्रैल से मूल्यांकन शुरू कराने के संकेत मिलते ही विभाग हरकत में आ गया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने लॉकडाउन के मध्य ही यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन की तैयारी शुरू कर दी है। डिप्टी सीएम ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी डीआईओएस को मूल्यांकन शुरू कराने के संकेत दिए। जिले में राजकीय इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, सदाशिव इंटर कालेज
विज्ञापन

रेलबाजार, मुस्लिम इंटर कालेज फतेहपुर में लॉकडाउन हो जाने के कारण 22 मार्च से मूल्यांकन स्थगित कर दिया गया था। मूल्यांकन स्थगित होने से शिक्षा सत्र विलंब हो रहा है। ऐसे में लॉकडाउन के दौरान ही मूल्यांकन शुरू कराने का माध्यमिक शिक्षा विभाग ने मन बनाया है। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मूल्यांकन शुरू कराने के संकेत डिप्टी सीएम ने दे दिए हैं। इसके लिए तैयार रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप नियंत्रकों की बैठक आज
फतेहपुर। बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मुख्य नियंत्रक डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को उप नियंत्रकों की बैठक बुलाई है। उन्होंने बताया कि बैठक उनके कार्यालय में सुबह 11 बजे से होगी। सभी मूल्यांकन केंद्रों के उप नियंत्रक इसमें शामिल होंगे। बैठक में दो शिफ्टों में मूल्यांकन कराने का निर्णय लिया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed