{"_id":"5e91f90d8ebc3e76a3066b73","slug":"other-fatehpur-news-knp5547895174","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइसोलेशन वार्ड से भाग गया भर्ती मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइसोलेशन वार्ड से भाग गया भर्ती मरीज
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दो दिन पहले भर्ती कराया गया एक व्यक्ति शनिवार की सुबह भाग गया। उसके भाग जाने से हड़कंप मचा रहा।
खागा के एक गांव के 70 साल के शख्स को गुरुवार की दोपहर तीन बजकर 35 मिनट पर सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के रिकार्ड में कोविड-9 का जिक्र था। इस शख्स को सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर आइसोलेट किया जाना था। उससे पहले ही वह भाग गया। मरीज की मानीटरिंग करने वाले चिकित्सक डॉ. आरएम गुप्ता ने बताया कि मरीज की रैंडम चैकिंग होनी थी। हालांकि उसे कोरोना के लक्षण
नहीं थे। सीएमएस डॉ. प्रभाकर ने बताया कि उन्हें ऐसी घटना की जानकारी नही दी गई है। संबंधित स्टाफ की जवाबदेही तय की जाएगी। उधर, 22 मार्च को दिल्ली से कौशांबी जिले का एक शख्स ट्रेन से चला था। वह मलवां स्टेशन के पास उतर गया। यहां से सीधा कोराइन गांव पहुंचा। यह पता चलने पर कि कि इस शख्स के साथ एक विदेशी यात्री भी सफर कर रहा था, शुक्रवार को कोरोना सेल की टीम युवक को नेवलापुर स्थित स्पोर्ट्स कालेज में बने कोरोना सेल में भर्ती कराया।