फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

छेड़खानी से रोकने पर पिता को उठा ले गए दबंग

Sun, 22 Mar 2020 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। छेड़खानी का विरोध करने पर एक व्यक्ति को बंधक बनाकर पीटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना 14 मार्च की है। पुलिस के न सुनने पर पीड़ित ने एसपी से शिकायत की। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि वह चार माह पहले दो बेटियां के साथ खेत में धान कूटने जा रहा था। रास्ते में गांव का भूपेंद्र सिंह बेटियों से अश्लील हरकत करने लगा। विरोध पर धमकी दी। शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस के आने से पहली ही आरोपी भाग निकला था। पीड़ित ने बताया कि उसने कोतवाली में शिकायत की थी। वह 14 मार्च की दोपहर शौचालय का टैंक बना रहा था। तभी रामनजर सिंह, बेटे भूपेंद्र सिंह, बउवा पहुंचे। उसे जबरन
विज्ञापन

उठा ले गए। रस्सी से बांधकर लाठी डंडे, कुल्हाड़ी से हमला किया। पत्नी और बेटियों से गालीगलौज की। उसके दोनों हाथ टूट गए। शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई। पुलिस ने उसे हरदों सीएचसी में भर्ती कराया। होश आने के बाद पुलिस के शिकायत न दर्ज करने पर अब एसपी से शिकायत की है। इधर, एसपी के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मारपीट, छेड़खानी, धमकी, अनुसूचित जाति एवं जनजाति एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed