फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

भूसी लदा ट्रक पलटने से भिड़ी कार, घंटे भर जाम

Thu, 05 Mar 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
other
हसवा(फतेहपुर)। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बुधवार दोपहर बिलंदा कस्बे के पास भूसी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसकी चपेट में प्रयागराज की ओर जा रही एक कार आ गई। गनीमत रही कि कार के आगे का हिस्सा चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद यातायात बाधित हो गया। करीब एक घंटे तक राहगीरों को जाम का सामना करना पड़ा। क्रेन से वाहनों को हटवाया गया।
विज्ञापन

थरियांव थानाक्षेत्र के बिलंदा हाईवे मोड़ पर कानपुर की ओर ट्रक जा रहा था। ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रयागराज की ओर जा रही कार, ट्रक में भिड़ गई। कार सवारों में चीख पुकार मच गई। वह दहशत में आ गए। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। दुर्घटना के बाद जाम लग गया। हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। यातायात बाधित होने की सूचना पर चौकी इंचार्ज प्रशांत कटियार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेन बुलवाई। क्रेन से दोनों वाहनों को हटवाने के करीब एक घंटे बाद यातायात बहाल हो सका। चौकी इंचार्ज ने बताया कि कार चला रहे अमतेश तोमर कानपुर के रहने वाले हैं। प्रयागराज की ओर जा रहे थे। सभी लोग सुरक्षित हैं। कार सवारों से तहरीर मांगी गई है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed