फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

हाईवे पर तीन ट्रक चालकों को मारपीट कर लूटा

Sun, 01 Mar 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। जिले के हाईवे पर ट्रक चालक सुरक्षित नहीं है। कुछ दिनों से सक्रिय गैंग ट्रक चालकों को मारपीट कर लूटता है। इसके बाद टायर खोलकर ले जाता है। हाईवे पर शनिवार की भोर अलग-अलग जगहों पर तीन ट्रक चालकों के साथ ऐसी घटनाएं हुईं। पुलिस मामलों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

हरियाणा प्रांत भिवानी जिले के मंडाना गांव निवासी सतीश कंटेनर ट्रक चालक हैं। अहमदाबाद से केमिकल का भाड़ा लेकर जमशेदपुर जा रहे थे। खागा कोतवाली क्षेत्र मंहिचा मंदिर हाईवे पर शनिवार भोर एक ढाबे के पास सो गए थे। चालक ने बताया कि बोलेरो सवार चार बदमाश ट्रक में चढ़े। बदमाशों ने हाथ पैर बांध दिए। मारपीट कर 25 हजार रुपये, मोबाइल लूट लिया। उसी ट्रक में बंधक बनाकर कानपुर की ओर ले गए। थरियांव हाईवे पर ट्रक के आठ टायर खोलकर भाग निकले। किसी तरह से खुद को बंधक मुक्त कराया। थरियांव पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने उसे खागा कोतवाली भेजा। खागा कोतवाली ने फिर उसे थरियांव थाने की घटना बताकर वापस भेज दिया। इसी तरह जौनपुर जिले के बदलापुर थाने के ढेमा निवासी खुर्शीद आलम कानपुर की ओर जा रहे थे। ट्रक एआरटीओ कार्यालय के सामने खड़ा कर सो गए। बदमाशों ने ट्रक को कब्जे में लिया। उसे बंधक बनाकर छह टायर, बैट्री, 22 हजार रुपये, सैमसंग का मोबाइल लूट ले गए। चालक की तहरीर पर पुलिस ने चोरी में एफआईआर दर्ज की। दूसरी घटना थरियांव थाना क्षेत्र के एकारी मोड़ के पास हुई। यहां ट्रक चालक को भोर पहर चार बदमाशों ने बंधक बना लिया। चालक की पिटाई की। शहर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास चौराहे पर लेकर पहुंचे। यहां चालक को पीटने के बाद दस हजार नकदी, मोबाइल लूट लिया। चालक प्रतापगढ़ जिले का कल्लू है। घायल चालक ने किसी तरह से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चालक को इलाज कराया और उसे वापस भाड़ा उतारकर आने की बात कहकर टरका दिया। बता दें कि एक हफ्ते पहले भी खागा में इंस्पेक्टर के भाई के ट्रक के टायर बदमाश लूट ले गए थे।
विज्ञापन

===========================
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed