फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

बांदा-टांडा नया बाईपास मानकविहीन, फिर बनेगा रेलवे पुल

Sat, 29 Feb 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। शहर में भारी वाहनों से निजात दिलाने के लिए शहर सीमा से सटे बांदा-टांडा हाईवे पर बनाया गया नया बाईपास और ओवरब्रिज जांच में मानकविहीन पाया गया है। कार्यदायी संस्था अब फिर से बाईपास व रेलवे पुल का निर्माण कराएगी। बाईपास बनने के बाद करीब आठ माह ही वाहनों का संचालन हो सका था। एनएचएआई के पीडी ने बताया कि नक्शा तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बांदा-टांडा मार्ग में नए बाईपास का निर्माण रायबरेली की एनएचएआई ने गाजियाबाद की संस्था से कराया था। करीब 11 किमी के बाईपास में एक रेलवे ओवरब्रिज व एक जयराम नगर से जोनिहा मार्ग में ओवरब्रिज बना हुआ है। एनएचएआई ने डेढ़ साल पहले बाईपास में वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया था और आठ महीना बाद ही सड़क उखड़ कर पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। तब एनएचएआई ने बाईपास व रेलवे पुल की जांच कराने के नाम पर वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी थी। जांच टीम की रिपोर्ट में अब बाईपास व रेलवे ओवरब्रिज गुणवत्ताविहीन आया है। अब इसे दुबारा बनाया जाएगा। इधर, 10 दस माह से वाहनों का शहर के अंदर से आवागमन हो रहा है। यह सड़क शहर के राधा नगर, जयराम नगर, नई तहसील होकर नउवाबाग में हाईवे को जोड़ती है। मौरंग, गिट्टी के लोड ट्रकों का इस सड़क से ज्यादा आवागमन होता है। शहर के अंदर करीब आठ किमी की सड़क का कचूमर निकल गया है। वाहनों के निकलने में धूल और गिट्टियां छिटकती हैं।
विज्ञापन

रायबरेली एनएचएआई से बनाया गया बांदा-टांडा हाईवे पर बाईपास व उसमें रेलवे लाइन के ऊपर का हिस्सा जांच में मानक विहीन पाया गया है। पुल का निर्माण दोबारा कराया जाएगा। बता दें कि करीब 12 करोड़ रुपये 11 किमी बाईपास, रेलवे ओवरब्रिज और एक जयराम नगर-जोनिहा मार्ग के ऊपर का पुल बनाया गया है। बाईपास बनने के बाद 10 महीना तक वाहनों का आवागमन हुआ है। उसमें 11 किमी का बाईपास गड्ढों में बदल गया और वाहनों पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायबरेली एनएचएआई के पीडी नितिन चौधरी का कहना है कि दोनों ओवरब्रिज का निर्माण मानकविहीन पाया गया है। इसको दोबारा बनाने के लिए नक्शा तैयार कराया जा रहा है और रेलवे से ओवरब्रिज बनाने का अनुमति लेने के लिए पत्र लिखा गया है। जल्द ही ओवरब्रिज के निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed