फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

लिफ्ट लेकर 50 मीटर दूरी ही तय कर पाई थी महिला

Thu, 27 Feb 2020 06:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
other
किशनपुर (फतेहपुर)। रामपुर गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से जान गवांने वाली महिला के शव की पहचान गुुरुवार को हो गई। वह किसान परिवार की महिला थी। तीन किमी पैदल चलने के बाद बाइक वाले से लिफ्ट ली थी। महज पचास मीटर की दूरी तय कर पाई और हादसा हो गया। परिजनों के पहचान करने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

बता दें रामपुर नहर मार्ग पर बुधवार को मौरंग लदे ट्रक से एक बाइक की भिड़ंत हुई थी। बाइक से गिरी महिला को ट्रक कुचलते हुए निकल गया था। बाइक सवार मौके से भाग निकला था। महिला की पहचान किशनपुर थाने के पहाड़पुर निवासी किसान झल्लू प्रसाद त्रिपाठी ने अपनी पत्नी विमला देवी (60) के रूप में की। पति ने बताया कि सोथरापुर गांव में पारिवारिक भतीजे की 25 फरवरी को शादी थी। विमला 23 फरवरी को निमंत्रण में गई थी। वह
विज्ञापन

26 को विदाई के बाद घर लौट रही थी। किसी रिश्तेदार के साथ सोथरापुर से किशनपुर तक आई थी। रिश्तेदार किशनपुर बाजार करने चला गया था लेकिन विमला शाम तक घर नहीं पहुंची थी। दूसरे दिन पुलिस की सूचना पर पोहाउस पहुंचे, जहां शव की पहचान की। दुर्घटनास्थल के आसपास पूछताछ में पता चला चला कि किशनपुर से
विज्ञापन
विज्ञापन

विमला पैदल आ रही थी। करीब तीन किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी थी। रामपुर पुलिया के पास एक बाइक चालक से लिफ्ट पहाड़पुर मोड़ तक मे लिए मांगकर बैठी थी। दूसरे दिन पुलिस की सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने पहचान की। एसओ आरके यादव ने बताया कि शिनाख्त होने पर परिजनों को शव सुपुर्द किया है। ट्रक थाने में खड़ा है। फरार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed