{"_id":"5e3db8ad8ebc3ee5b3303f8d","slug":"other-fatehpur-news-knp543199441","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन बिजली का तार छू जाने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन बिजली का तार छू जाने से किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। धर्मदासपुर मोड़ के पास एक निर्माणाधीन मकान के पास शटरिंग का सामान उतारते समय किशोर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई। किशोर की गर्दन तार से छू गई थी। परिजनों में कोहराम मचा है।
हथगाम थानाक्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी गोविंद पासवान का बेटा राजू (16) मजदूरी करता था। वह शुक्रवार की दोपहर बाद लोडर में बैठकर शटरिंग का सामान उतारने के लिए खागा कोतवाली क्षेत्र के धर्मदासपुर मोड़ पहुंचा था। यहां पर निर्माणाधीन मकान में शटरिंग का सामान लगना था। राजू लोडर के ऊपर चढ़कर सामान उतार रहा था, तभी उसकी गर्दन लोडर के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन बिजली की तार से छू गई। करंट की चपेट में आते ही
तेज आवाज हुई तो लोग दंग रह गए। देखा कि राजू झुलसकर नीचे गिर चुका है। लोग उसके पास पहुंचे तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है। यह देख सभी स्तब्ध रह गए। परिजनों को खबर मिली तो वह बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर खागा मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। निर्माणाधीन मकान रोशनपुर टेकारी गांव के एक व्यक्ति का बताया गया। मौके पर काम कर रहे लोग हादसे के बाद भाग निकले। इंस्पेक्टर खागा सत्येंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। जैसे ही परिजन तहरीर देते हैं पुलिस रिपोर्ट दर्ज करेगी।