फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

जि नलकूप बकाएदारों का सौ फीसदी माफ होगा ब्याज, कराएं पंजीकरण

Mon, 03 Feb 2020 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। बिजली विभाग ने घरेलू उपभोक्ताओं के बाद अब निजी नलकूप के बकाएदारों के लिए योजना लागू की है। बिजली के बकाया बिल अब किसान छह किस्तों में जमा कर सकेंगे। इसके लिए उपखंड स्तर पर कार्यालय में किसानों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। बिल का पांच प्रतिशत व 1500 रुपये पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद छह समान किस्त जमा होंगी।
विज्ञापन

निजी नलकूप कराने के बाद भी सही समय पर फसलों की सिंचाई न होने पाने व मौसम के उतार-चढ़ाव से किसानों का नुकसान हो जाता है। इस वजह से किसान अपने निजी नलकूप का बिजली बिल नहीं जमा कर सके हैं। यह बिल बढ़ता जा रहा है। ऐसे किसानों के लिए बिजली विभाग ने आसान किस्त योजना लागू कर दी है।
विज्ञापन

बिजली बिल के साथ जुड़ा सरचार्ज (ब्याज) सौ फीसदी माफ होगा। किसी महीना में बिल न जमा होने की स्थिति में दूसरे महीना में उपभोक्ता अपनी किस्त जमा कर सकेंगे। लगातार दो महीना तक आसान किस्त न जमा करने पर माफ किया गया सरचार्ज बिजली बिल में दुबारा जोड़ दिया जाएगा। पंजीकरण धनराशि लैप्स हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू कनेक्शन के एक किलोवाट से चार किलोवाट तक के बकाएदारों से बकाया जमा करने की आसान किस्त योजना का समय फिर से बढ़ गया है। अब घरेलू बिजली के बिल का बकाया जमा कराने की तारीख 29 फरवरी
तक बढ़ा दी गई है। इसमें शहरी क्षेत्र के बकाएदारों को 12 और ग्रामीण क्षेत्र के बकाएदारों को 24 आसान किस्त बिजली का बिल जमा करना है। इसमें ब्याज सौ फीसदी माफ किया जाएगा। यह योजना 11 नवंबर से चल रही है। 31 जनवरी को समाप्त होनी थी, लेकिन 29 फरवरी तक के लिए फिर बढ़ा दी गई है।
जिले के 29 हजार 93 किसानों ने कृषि सिंचाई के लिए बिजली विभाग से कनेक्शन लिए हैं, लेकिन इनके बिजली का बिल बकाया है। इसमें 22 हजार 872 किसानों का 10 हजार रुपये से अधिक बिजली का बिल बकाया है। छह हजार 221 किसान ऐसे हैं, जिनका 10 हजार रुपये से कम बिजली बिल बकाया है। बिजली विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 225.37 करोड़ रुपये बड़े बकाएदारों का है। 2.33 करोड़ रुपये 10 हजार रुपये से कम वाले उपभोक्ताओं का बिजली बिजली बिल बकाया है।

अधीक्षण अभियंता आनंद प्रकाश शुक्ला ने कहा कि घरेलू और निजी नलकूप के बकाएदारों को अपना बिजली बिल जमा करने के लिए आसान किस्त योजना लागू की गई है। यह योजना 29 फरवरी तक रहेगी। इसमें सभी बड़े बकाएदार अपना पंजीकरण कराकर ब्याजमुक्त आसान किस्तों में बिल जमा कर दें। जिन बकाएदारों की नोटिस कट गई है। वह भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। पंजीकरण न कराने वाले बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed