फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

सात ग्राम पंचायतो में इस बार नहीं होंगे चुनाव

Sun, 02 Feb 2020 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। पंचायत चुनावों में इस बार जनपद की सात ग्राम पंचायत में चुनाव नहीं होंगे। नजदीकी नगर पंचायतों के बदले भूगोल से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। परिसीमन बदल जाने से जो लोग अभी तक ग्राम प्रधान चुनते आए वह अब सभासद और चेयरमैन का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन

देवमई ब्लाक की ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर डांडा, शहजहांपुर खालसा, अकबरपुर नसीरपुर की 32,687 आबादी को नगर पंचायत कोड़ा जहानाबाद से जोड़ा जा रहा है। इन गांवों में अब पंचायत चुनाव नहीं होंगे। इसी क्रम में असोथर विकास खंड की बउंडर, कौंडर, असोथर और प्रेममऊ कटरा को ब्लाक से काटकर नई नगर पंचायत का
विज्ञापन

गठन किया जा रहा है। इन सभी गांवों के लिए सरकार की ओर गजट भी जारी कर दिया गया है। इन गांवों की 22,296 आबादी को एक साथ शहरी होने का तमगा दे दिया जाएगा। इस तरह से इन सभी गांवों के लोग इस बार पंचायत चुनावों की प्रक्रिया से अलग रहेंगे। जिला पंचायतराज अधिकारी की ओर से नगरीय क्षेत्र में शामिल होने जा
विज्ञापन
विज्ञापन

रही ग्राम पंचायतों के प्रधानों और सचिवों को ग्राम निधि, राज वित्त और चौदहवें वित्त आयोग से मिली धनराशि को जनहित के कार्यों में शीघ्र से शीघ्र व्यय कर उपभोग प्रमाण पत्र देने को कहा गया है। अपने गठन के शुरुआती दौर से ग्रामीण इकाई के रूप में शामिल रहे इन सभी गांवों को अब शहरी होने की प्रमाणिकता मिल जाएगी। अपर जिलाधिकारी पप्पू गुप्ता ने बताया कि नगर पंचायत कोड़ा जहानाबाद का सीमा विस्तार किया जा रहा है और असोथर में नई नगर पंचायत बनाई जा रही है। दोनों की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में बदलाव होना लाजिमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed