{"_id":"5e35ce528ebc3e4b650a98ad","slug":"other-fatehpur-news-knp5419339194","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम और खनन अधिकारी पहुंचे मौरंग घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम और खनन अधिकारी पहुंचे मौरंग घाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। रानीपुर मौरंग घाट के दो भूखंडों के बीच विवाद के निस्तारण के लिए एसडीएम व खनन अधिकारी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एक भूखंड के संचालक का दूसरे संचालक पर आरोप था कि वह उसके भूखंड में खनन करा रहे हैं। हालांकि जांच में यह बात साबित नहीं हुई। राजस्व टीम ने पैमाइश के बाद दोनों भूखंडों का सीमांकन कर दिया।
धाता थाना क्षेत्र के रानीपुर मौरंग घाट पर दो भूखंडों पर खनन चल रहा है। इसमें एक घाट संचालक की ओर से अधिकारियों से कहा गया कि दूसरे घाट के संचालक उनके क्षेत्र में आकर खनन कर रहे हैं। इस पर एसडीएम विजयशंकरा तिवारी, जिला खनन अधिकारी मिथिलेश पांडेय राजस्व कर्मियों को लेकर शनिवार को घाट पहुंचे। दोनों संचालकों की मौजूदगी में जांच की गई तो ऐसी कोई बात नहीं मिली। बावजूद इसके अफसरों ने राजस्व टीम
से पैमाइश कर सीमाकंन करने को कहा। जिससे भविष्य में किसी तरह की समस्या पैदा न हो। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि मौरंग लदे वाहन निकलने से गांव की सड़कें खराब हो गई हैं। जगह-जगह कीचड़ हो गया है। अफसरों ने इस समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया है।