फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

पति की हत्या में पत्नी को पुलिस ने जेल भेजा

Sat, 01 Feb 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के यशवंत लाल सिंह (42) की हत्या में पुलिस ने गुरुवार को पत्नी को जेल भेजा। पुलिस ने महिला की निशानदेही पर कुल्हाड़ी बरामद की है। पुलिस आरोपी प्रेमी की तलाश में जुटी है। टीम इसके लिए रवाना कर दी गई है। फोरेंसिक टीम ने लार का नमूना जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन

चांदपुर गांव में यशवंत लाल सिंह का बुधवार देर रात रक्तरंजित शव घर से बरामद हुआ था। पुलिस की जांच में उसकी पत्नी प्रतीक्षा सिंह संदेह के घेरे में आई। यशवंत लाल के शिक्षक भाई रवींद्र लाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने प्रतीक्षा और उसके प्रेमी संग्राम सिंह (निवासी नसीरपुर मलवां) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस की पूछताछ में महिला टूट गई। उसने योजना के तहत संग्राम सिंह के घर आने और हत्या कर भागने की बात कबूल की। महिला ने कबूला कि उसका संग्राम से प्रेम प्रसंग था। संग्राम उसे भगा ले जाने की बात कहता था। यह बात पति को मालूम हुई थी। रिश्तों में बाधक बनने पर पति की प्रेमी ने हत्या की है। उधर, पुलिस ने संग्राम सिंह के गांव में दबिश दी। उसके परिवार के लोगों से संग्राम के बारे में पूछताछ की। हत्यारोपी अविवाहित था। वह खाना बनाने का काम करता है। वह घर में बहुत कम ही रहता है। पुलिस ने कुछ करीबियों को उठाया है। थानेदार निशिकांत राय ने बताया कि आरोपी महिला को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

यशवंत लाल सिंह के पहली पत्नी के दो बच्चे हैं। दोनों बच्चे ननिहाल कोर्रा कनक में रहते हैं। प्रतीक्षा का भी एक बेटा ननिहाल में शहर के हरिहरगंज में रहता है। तीनों बच्चों से पिता का साया छिन गया। यशवंत की पहली पत्नी की मौत के बाद ही मायके वाले दोनों बच्चों को ले गए थे। यशवंत के परिवार के लोग भी दूसरी शादी का विरोध करते थे। उसने प्रेम प्रसंग में ही प्रतीक्षा के साथ शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed