फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

लूटकांड में औंग एसओ लाइन हाजिर, इंस्पेक्टर को कमान

Sat, 01 Feb 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। औंग थानाक्षेत्र के रामपुर गांव में बदमाशों का धावा, लूट का विरोध करने पर युवक को गोली मार देने, ग्रामीणों व बदमाशों में कई राउंड फायरिंग से नाराज एसपी प्रशांत वर्मा ने थानाध्यक्ष राकेश मौर्य को लाइन हाजिर कर दिया। इनकी जगह एडीजी की स्पेशल टीम में निरीक्षक रहे एन के नागर को थाने की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन

जिले के बीस थानों में औंग थाने का क्षेत्रफल सबसे छोटा है। यहां का क्राइम ग्राफ कम रहा है। यहां के थानेदारों को गुडवर्क के लिए दूसरे क्षेत्रों में हाथ-पैर मारना पड़ता रहा है। पर, यहां बीते आठ माह से चोरी, छिनैती, टप्पेबाजी की वारदातों में इजाफा हुआ। मवेशी चोरी की बहुतायत घटनाएं हुईं। किसी भी मामले का सटीक खुलासा नहीं हुआ। उपनिरीक्षक राकेश मौर्य को औंग थानेदार पद पर तैनाती के करीब एक साल दो माह बीत चुके थे। उनके कार्यकाल में अपराध नियंत्रण के लिए खास गुडवर्क नहीं हो सका। नतीजे के रूप में रामपुर गांव में बुधवार रात बदमाशों का धावा रहा। बदमाशों ने एक घर में चोरी और दूसरे में प्रयास के बाद कमल तिवारी के घर धावा बोला। लूट का विरोध करने पर उनके बेटे अमन (12 वीं का छात्र ) को गोली मार दी। ग्रामीणों और बदमाशों के बीच कई राउंड गोली चली। करीब आधे घंटे तक गांव में ही बदमाश रहे। कमजोर पुलिसिंग के चलते बदमाश अपने घायल साथी को लेकर भाग निकले। एसपी ने एसओ राकेश मौर्य को फटकार लगाई थी और वारदात का वर्कआउट करने का 12 घंटे का मौका दिया था। घटना के बाद उच्चाधिकारी भी घटना की मॉनीटरिंग में लगे थे। कोई सुराग न लगने पर एसपी ने एसओ राकेश मौर्या को लाइन हाजिर किया। साथ ही जिले में क्राइम पर काम करने वाले
विज्ञापन

निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों की छंटनी की गई। कोई नहीं दिखा तब अधिकारियों के बीच मंथन के बाद जिले में तैनात और एडीजी प्रयागराज की टीम में संबद्ध निरीक्षक एनके नागर की थानेदारी व खुलासे की जिम्मेदारी दी गई। निरीक्षक एनके नागर छह माह पहले स्वॉट प्रभारी पद पर तैनात हुए थे। पूर्व एडीजी ने नागर को अपनी स्पेशल टीम में शामिल कर लिया था। अधिकारियों के निर्देश पर गुरुवार रात जिले में उन्होंने वापसी की। औंग थाने का गुरुवार सुबह चार्ज लिया। चार्ज लेने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित परिवार से मिले और मामले की जांच में जुटे हैं। थानेदार एनके नागर ने बताया कि मामले की जांच शुरू की गई है। संदिग्धों की धरपकड़ चालू की गई है। जल्द ही वारदात का खुलासा होगा। घायल की हालत में सुधार है। उसके बयान भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर। सब इंस्पेक्टर के थाने में निरीक्षक की पोस्टिंग ने उपनिरीक्षक थानेदारों की धड़कन बढ़ गई है। दरअसल जिले के बीस थानों में औसत रूप से सात थानों में योग्यता और वरिष्ठता सूची के आधार पर सबइंस्पेक्टर थानेदार की दौड़ में शामिल होते हैं। सब इंस्पेक्टर ही औंग, मलवां, चांदपुर, असोथर, ललौली, धाता, किशनपुर थानों में कुछ सालों से लगातार थानेदार के पद पर पोस्ट हो रहे हैं। औंग थाने में निरीक्षक की तैनाती ने बाकी थानों में उपनिरीक्षक थानेदारों की धड़कनें बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed