{"_id":"5e3478948ebc3e4b3a57afd0","slug":"other-fatehpur-news-knp5417328143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में विरोध के ताले, नहीं हुई जमा निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में विरोध के ताले, नहीं हुई जमा निकासी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मांगों को लेकर बैकिंग सेक्टर की शुक्रवार से एक और हड़ताल चालू हो गई। शनिवार को भी बैंक कर्मी हड़ताल पर रहकर विरोध जताएंगे। हड़ताल के पहले ही दिन ही असर देखने को मिला। लेन और देन का काम न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हड़ताल का हिस्सा बनी बैंकों के ज्यादातर एटीएम बूथ से इन तक पहुंचे जरूरतमंदों को भी खाली हाथ लौटना पड़ा। हड़ताल से करोड़ों रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ।
स्टेट बैंक आफ इंडिया, बैंक आफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक जैसी राष्ट्रीयकृत बैंकों से वास्ता रखने वाली यूनियन ने दो दिनी हड़ताल की घोषणा कर रखी है। जिसे लेकर जिले की अधिकांश बैंकों के शटर नहीं खुले। जिससे जमा और निकासी का काम पूरी तरह से ठप रहा। बैंक न खुलने से ग्राहकों को परेशान होते देखा गया।
आईटीआई रोड स्थित बैंक आफ बड़ौदा की मुख्य ब्रांच के शटर पर दो दिन हड़ताल से बैंक के बंद होने की सूचना चस्पा नजर आई। पंजाब नेशनल बैंक के चैनल पर ताला लटकता मिला। कमोवेश यही स्थिति स्टेट बैंक आफ इंडिया की रही। इस हड़ताल से इन बैंकों की काउंटर सेवा के साथ ही बूथ सेवा पर भी खासा असर देखने को मिला। दोपहर होते होते एटीएम की मशीनों से रुपया खत्म हो गया। जिसे शाम तक इन बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा। बिंदकी प्रतिनिधि के मुताबिक बैंक कर्मियों की हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह से ठप रहीं। बाजार का दिवस होने से तमाम लोग एक पंथ दो काज करने की बात जेहन में बसा कर आए थे।