{"_id":"5e3477378ebc3e4b5c63508f","slug":"other-fatehpur-news-knp541729339","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने पंद्रह प्रधानों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने पंद्रह प्रधानों को किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश ने निर्मल नीर योजना की समीक्षा की। विकास भवन में हुई बैठक में परियोजना का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने वाले ग्राम प्रधानों को प्रतीक चिह्न और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम को ओवरहेड टैंकों का निर्माण मानक के अनुरूप पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कहा कि मार्च 2020 तक लक्ष्य के सापेक्ष अंशदान जमा करते हुए जल शुल्क ग्राम पंचायतों में लागू कर पाइप पेयजल योजना का संचालन शुरू किया जाए। जिला लेखा प्रबंधक गणेश गुप्ता ने बताया कि प्रति ग्राम पंचायत 75 हजार रुपये जमा करने का लक्ष्य रखा गया था। यह प्रावधान था कि जो ग्राम पंचायत तय अवधि में लक्ष्य शत प्रतिशत प्राप्त करने वालो प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा। इसके तहत 15 ग्राम प्रधानों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर मुख्य विकास अधिकारी ने सम्मानित किया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी रमेश चंद्रा, अधिशासी अभियंता जल निगम मोहम्मद खालिद अहमद सहित नीर निर्मल परियोजना के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।