फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

कार पोल से टकराई, कई मोहल्ले की बिजली गुल

Sun, 26 Jan 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
other
बिंदकी। एक अनियंत्रित कार एचटी लाइन के पोल से टकरा गई। पोल टूट जाने से करीब बारह मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। घायल कार चालक को कानपुर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

बांदा जनपद के अतर्रा कस्बे के लखन कालोनी निवासी शीतल का बेटा दशरथ (24) अपने साथी कविंद्र त्रिवेदी के पुत्र रोहित त्रिवेदी के साथ शुक्रवार देर शाम कानपुर जा रहा था। बांदा-सागर मार्ग के मोहल्ला पुरानी बिंदकी के पास कार अनियंत्रित होकर एचटी लाइन के पोल में टकरा गई। पोल क्षतिग्रस्त हो गया। नगर के मोहल्ला महरहा रोड, लाहौरी, गुड़िया निमी, तहसील रोड, मीरखपुर सहित करीब बारह मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। कार के टकरा जाने पर कार चालक दशरथ उसी में फंस गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से किसी तरह कार चालक को बाहर निकाला। सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया, वहां से थोड़ी देर बाद कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया गया। शनिवार को दूसरे दिन अपरान्ह चार बजे बिजली आपूर्ति चालू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed