फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

जिले में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता शपथ ग्रहण समारोह

Sun, 26 Jan 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलक्ट्रेट परिसर से लेकर सभी तहसीलों, ब्लाकों और शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित हुए। सशक्त लोकतंत्र के लिए अधिकारियों और नागरिकों ने एक साथ शपथ ली।
विज्ञापन

गांधी मैदान में जिलाधिकारी संजीव सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने रंगोली बनाई तो बच्चों ने नुक्कड़ नाटक से जागरुकता का संदेश दिया। महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डा. अपर्णा मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। प्राचार्य डा. अपर्णा मिश्रा ने मतदाता पहचान-पत्र बनवाने को जागरूक किया।
विज्ञापन

जग जागरण जागरुकता समिति और मानवाधिकार एवं उपभोक्ता फोरम ट्रस्ट की ओर से भी कार्यक्रम हुए। खागा तहसील परिसर में गजलों की प्रस्तुति से संदेश दिया गया। एसडीएम विजय शंकर तिवारी, तहसीलदार शशिभूषण मिश्र ने बीएलओ अखिलेश चंद्र शुक्ल, राजेंद्र प्रताप, सरोज भारती, रेखा देवी, दिनेश कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विजयीपुर ब्लाक परिसर में बीडीओ गोपीनाथ पाठक ने सभी कर्मचारियों, प्रधानों और ग्रामीणों को शपथ दिलाई। बिंदकी के पंडित सोहनलाल द्विवेदी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में उप जिलाधिकारी प्रहलाद सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

ने छात्राओं को शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य कल्पना शुक्ला सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। दयानंद इंटर कालेज में प्रधानाचार्य ओमप्रकाश बाजपेई, नेहरू इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अमरजीत सिंह, आरएसजी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रन्नो गुप्ता, माता तुलसी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य विनीता गुप्ता ने शपथ दिलाई। अभय प्रताप डिग्री कालेज, मां शारदा डिग्री कालेज, राजकीय पॉलिटेक्निक और आईटीआई कॉलेजों में भी छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई। प्रेमनगर के रामपाल मौर्य पीजी कालेज सुल्तानपुर घोष, एनसीसी के अंतर्गत पीजी कालेज के विद्यार्थियों व समस्त स्टाफ ने भाग लिया। महात्मा गांधी इंटर कालेज जोनिहा के प्रधानाचार्य जीतेंद्र कुमार चौधरी की अगुवाई में रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed